IPL 2024: जीत के बाद यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा से कही ये बात- Video

Yashasvi jaiswal and rohit sharma
प्रतिरूप फोटो
Social Media

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते सोमवार को दमदार शतक लगाया। यशस्वी 60 गेंदों पर 104 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जो आईपीएल 2024 में उनका पहला शतक था। यशस्वी ने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं और उनके दोनों शतक मुंबई के खिलाफ ही आए हैं। मैच खत्म होने के बाद यशस्वी सबसे पहले रोहित शर्मा से मिले।

आईपीएल 2024 में यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीते सोमवार को दमदार शतक लगाया। यशस्वी 60 गेंदों पर 104 रन बनाकर नॉटआउट लौटे, जो आईपीएल 2024 में उनका पहला शतक था। यशस्वी ने आईपीएल में दो शतक लगाए हैं और उनके दोनों शतक मुंबई के खिलाफ ही आए हैं। मैच खत्म होने के बाद यशस्वी सबसे पहले रोहित शर्मा से मिले। 

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को बधाई दी। इसके अलावा यशस्वी ने जब मैच में पचासा भी ठोका था तब भी रोहित ने ताली बजाई थी। मैच खत्म होने के बाद यशस्वी और रोहित साथ खड़े थे, जिसके बाद यशस्वी ने रोहित से कहा कि, मैच जीतना अहम था, बस और कुछ नहीं चाहिए। यशस्वी की ये बात उनका माइंडसेट दिखाती है। उनके लिए मैच में शतक या अर्धशतक मायने नहीं रखता, ज्यादा मायने यही रखता है कि टीम ने जीत दर्ज की। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़