Uttar Pradesh के बलिया में नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh
प्रतिरूप फोटो
Pixabay

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कथित रूप से एक नाबालिग को अगवा कर दो महीने तक दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस के रुकुनपुरा गांव के रहने वाले आरोपी निर्भय साहनी (23) ने 18 फरवरी को अगवा कर लिया था।

बलिया ।  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर दो महीने तक उससे दुष्कर्म करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस के रुकुनपुरा गांव के रहने वाले आरोपी निर्भय साहनी (23) ने 18 फरवरी को अगवा कर लिया था। 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को नाबालिग को बलिया रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी पर अगवा करने और दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (3) (16 वर्ष से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़