Odisha: पारिवारिक कलह ने ली चार जान, ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रमेश गरिया का बुधवार रात अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर रमेश ने अपनी पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की कथित तौर पर हत्या कर दी।
ओडिशा के देवगढ़ जिले के कुंधेइगोला क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ गरियापाली गांव में एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया और बाद में पुलिस से घिरने पर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी रमेश गरिया का बुधवार रात अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर रमेश ने अपनी पत्नी, बहू और चार साल की मासूम पोती की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के समय रमेश के दोनों बेटे गांव से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें: West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गांव में एक पानी की टंकी के ऊपर छिपा हुआ पाया। देवगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जब पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने टंकी से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
इसे भी पढ़ें: Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी
कई घंटों तक चले अभियान के दौरान पुलिस और अग्निशमन कर्मियों ने उसे काबू में करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के पास पहुंचते ही उसने अपने पास रखे किसी जहरीले तरल पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसे तुरंत देवगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया और हालत बिगड़ने पर विमसर बरला रेफर किया गया, जहां शनिवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अन्य न्यूज़















