दर्शकों को भा रही है अनुष्का और वरुण की जोड़ी, सुई धागा ने की बपंर कमाई

box-office-collection-of-sui-dhaga

बीते शुक्रवार बड़े पर्दे पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फ़िल्म ''सुई धागा'' रिलीज़ हो गई। फ़िल्म मेड-इन-इंडिया पर आधारित है, जो कि दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि ''सुई धागा'' का ओपनिंग कलेक्शन अच्छा रहा।

बीते शुक्रवार बड़े पर्दे पर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और वरुण धवन स्टारर फ़िल्म 'सुई धागा' रिलीज़ हो गई। फ़िल्म मेड-इन-इंडिया पर आधारित है, जो कि दर्शकों को ख़ूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि 'सुई धागा' का ओपनिंग कलेक्शन अच्छा रहा और फ़िल्म ने शुरूआत के दो दिनों में लगभग 20 करोड़ 55 लाख रुपए का कारोबार किया। रिपोर्ट के अनुसार, 28 सितबंर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन ही 8 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की। वहीं शनिवार को फ़िल्म की इनकम बढ़कर 12 करोड़ 20 लाख रुपये हो गई।

'सुई धागा' एक मिडिल क्लास फ़ैमिली की कहानी है। फ़िल्म में वरुण धवन ने एक मौजी नामक दर्जी का किरदार निभाया है। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वरुण धवन की पत्नी ममता के रोल में हैं। फ़िल्म का डायरेक्शन शरत कटारिया ने किया है। बताया जा रहा है मेड इन इंडिया कैम्पेन पर बनी इस फ़िल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपये था। साथ ही फ़िल्म को पूरे देश में लगभग 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। सुई धागा की कामयाबी को देख कर लगता है कि वो 2-3 में फ़िल्म की पूरी लागत वसूलने में कामयाब रहेगी। इसके अलावा दर्शकों को अनुष्का शर्मा और वरुण धवन की जोड़ी भी ख़ूब लुभा रही है। ये पहला मौका था जब दोनों स्टार्स ने किसी फ़िल्म में साथ काम किया।

वहीं विशाल भरद्वाज के निर्देशन में बनी फ़िल्म पटाखा की शुरुआत काफ़ी ढीली रही। फ़िल्म ने दो दिन में महज़ 2 करोड़ 30 लाख रुपये का बिज़नेस किया। फ़िल्म की कहानी दो सगी बहनों पर केंद्रित थी, जो एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती और हमेशा झगड़ा करती रहती हैं। सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, विजय राज और सुनील ग्रोवर फ़िल्म में मुख़्य भूमिका में हैं।

फ़िल्म में बहनें बनी सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान हर वक़्त एक-दूसरे को खाने को दौड़ती हैं। मतलब दोनों ही एक-दूसरे को नपसंद करती हैं। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट नया था, लेकिन कहानी दर्शकों कुछ ख़ास पसंद नहीं आई।

वैसे अगर आपने अब तक सुई धागा नहीं देखी, तो देखने में देरी मत करिये। अरे अपने मेड-इन-इंडिया को प्रमोट नहीं करेंगे क्या! 

-आकांक्षा तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़