धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीज़ें, आ सकता है दुर्भाग्य

dhanteras-what-not-to-buy
कंचन सिंह । Oct 24 2019 5:17PM

धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई चीज़ न खरीदें। ज्योतिष के अनुसार लोहा को शनि का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन लोहे की कोई चीज़ खरीदने से शनि के प्रकोप आप पर आ सकता है।

धनतेरस का हिंदू धर्म में खास महत्व है। इसी दिन से दीवाली का त्योहार शुरू हो जाता है और इस दिन खासतौर पर लोग खरीददारी करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीददारी करना शुभ होता है। तभी तो मकान की बुकिंग से लेकर गाड़ियां और जेवर इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है। लोग अपनी क्षमता अनुसार सोने-चांदी से लेकर पीतल के बर्तन तक इस दिन खरीदते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस दिन कुछ ऐसी चीज़ें भी हैं जिसे खरीदना अशुभ होता है? यदि नहीं जानते तो यह आर्टिकल पढ़िए और धनतेरस पर इन चीज़ों को खरीदने की भूल मत करिएगा।

इसे भी पढ़ें: महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों को प्रसाद के रूप में दिए जाते हैं सोने-चांदी के आभूषण

- धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई चीज़ न खरीदें। ज्योतिष के अनुसार लोहा को शनि का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन लोहे की कोई चीज़ खरीदने से शनि के प्रकोप आप पर आ सकता है।

- लोहे की तरह ही एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है। इसलिए एल्युमिनियम के बर्तन या कोई सामन धनतेरस के दिन घर न लाएं। यह अशुभ होता है।

- आमतौर पर लोग इस दिन स्टील के बर्तन खरीद लेते हैं जो सही नहीं है। स्टील भी राहु का कारक है। इसलिए इस दिन स्टील के बर्तन घर लाना शुभ नहीं होता। धनतेरस के दिन प्राकृतिक धातुएं ही शुभ होती हैं जबकि स्टील मानव निर्मित है।

- कांच से बनी सुंदर चीज़ें देखकर आपका मन भी ललचा जाता है, लेकिन धनतेरस के दिन इन्हें खरीदने की भूल न करें। कांच का संबंध राहु से होता है। 

- इस दिन काले रंग की कोई भी वस्तु खरीदकर घर न लाएं। काला रंग हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए धनतेरस के शुभ पर काले रंग का कोई सामान न खरीदें।

- दीवाली में उपहार लेने-देने की परंपरा है, लेकिन धनतेरस के दिन किसी को कोई गिफ्ट न दें। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी के लिए उपहार लेने के लिए आप अपने पैसे खर्च करते और वह भी धनतेरस के दिन यानी आप अपने घर की लक्ष्मी किसी और को दे रहे हैं। जो बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए गिफ्ट्स कभी भी धनतेरस के दिन न खरीदें। उसके पहले या बाद में खरीद लें।

इसे भी पढ़ें: इस दीपावली पर करें ये 4 आसान अचूक टोटके, मां लक्ष्मी आपको बना देगी मालामाल

क्या खरीदना है शुभ?

- सोना-चांदी, खासतौर पर चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह धन के देवता कुबेर को प्रिय है।

- इस दिन पानी भरने का कोई बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

- इस दिन गणेश और लक्ष्‍मी की अलग-अलग मूर्तियां खरीद सकतें है जिनकी दीवाली के दिन पूजा होती है।

- इस दिन खील-बताशे और मिट्टी के दीयें खरीदें।

- लक्ष्‍मी जी का श्री यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है।

- इसके अलावा घर की जरूरत का सामान जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्‍सर-ग्राइंडर, डिनर सेट और फर्नीचर इस दिन खरीदा जा सकता है।

- धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदना चाहिए। मान्‍यता है कि झाड़ू दरिद्रता को दूर करता है।

- कंचन सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़