Health Alert! व्हाइट डिस्चार्ज में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, बढ़ सकता है Infection का खतरा

व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या से परेशान महिलाएं अक्सर अपने खान-पान को नजरअंदाज करती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अनानास, मशरूम और लौंग जैसी कुछ चीजें वजाइनल हेल्थ को प्रभावित कर यीस्ट इंफेक्शन और डिस्चार्ज को बढ़ा सकती हैं, इसलिए डाइट में बदलाव करना जरूरी है।
ज्यादातर महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या रहती है। अक्सर महिलाएं समझ नहीं पाती कि इसे कैसे कंट्रोल करें। असल में कई लोग दवाइयों के साथ-साथ डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं, जबकि खान-पान का सीधा असर इस समस्या पर पड़ता है। ऐसी कई चीजों हैं जिनके खाने से समस्या और भी बढ़ सकती है।
यदि आप बार-बार होने वाले डिस्चार्ज की समस्या से परेशान हैं, तो जरूरी है कि अपनी डाइट में थोड़े बदलाव करें। इस लेख हम आपको बताएंगे कि किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कौन-सी 5 चीजें, जिनको भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।
डाइट कंट्रोल क्यों जरूरी है?
व्हाइट डिस्चार्ज केवल एक साधारण समस्या नहीं है, बल्कि यह शरीर में हो रहे किसी आंतरिक असंतुलन का संकेत भी हो सकता है। गलत खान-पान की आदतें इस समस्या को और बढ़ा सकती हैं, इसलिए संतुलित और सही आहार लेना बहुत जरूरी है।
अनानास
अनानास की तासीर काफी एसिडिक होती है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। इसके अधिक सेवन से वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और जलन या इरिटेशन भी महसूस हो सकती है।
मशरूम
असल में मशरूम एक प्रकार का फंगस है, जो कुछ मामलों में यीस्ट (कैंडिडा) की ग्रोथ को बढ़ाता है और नम व ठंडी तासीर के कारण डिस्चार्ज बढ़ सकता है। यदि पहले से यीस्ट इंफेक्शन है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें।
पत्तागोभी और फूलगोभी
इन दोनों सब्जियों की तासीर ठंडी और नमी बढ़ाने वाली होती है, जिससे शरीर में सूजन बढ़ सकती है, वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा हो सकता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।
कद्दू
कद्दू की सब्जी ज्यादातर लोग कम खाना पसंद करते हैं, लेकिन आपको यह सब्जी अधिक पसंद है। आप कद्दू की सब्जी खाते हैं, तो सफेद पानी समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
लौंग
वैसे लौंग का प्रयोग सबसे ज्यादा मसाला में किया जाता है। अगर आप लौंग का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो यह वजाइनल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इससे इंफेक्शन बढ़ने का खतरा रहता है, जलन और असहजता हो सकती है।
व्हाइट डिस्चार्ज को कंट्रोल करने के टिप्स
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- डाइट प्रोबायोटिक फूड्स शामिल करें।
- अधिक मीठा और जंक फूड खाने से बचें।
- साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
अन्य न्यूज़















