Air Pollution से Kidney Health पर संकट, PM 2.5 से बढ़ रहा Chronic Kidney Disease का खतरा

kidney health
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अध्ययनों के अनुसार वायु प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण रक्त प्रवाह के जरिए किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। ये जहरीले कण शरीर में सूजन बढ़ाकर क्रॉनिक किडनी रोग का खतरा बढ़ाते हैं, विशेषकर डायबिटीज और बीपी के मरीजों में। इससे बचाव के लिए मास्क लगाएं और प्रदूषण में बाहर जाने से बचें।

इस समय वायु प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। अध्ययनों से पता चलता है कि पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषण के सूक्ष्मकण फेफड़ों के जरिए शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं और हृदय, मस्तिष्क और किडनी को प्रभावित करते हैं।

अगर आप भी इन जगहों पर रहते हैं, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बढ़ा हुआ है, तो ये स्थिति आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है।

हाल ही में कई अध्ययनों में पता चला है कि, प्रदूषण के कारण किडनी हेल्थ पर होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर अलर्ट किया गया है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, किडनी शरीर से गंदगी और अपशिष्टों को बाहर निकालता है और ऐसे में किडनी में होने वाली किसी भी समस्या का संपूर्ण हेल्थ पर प्रभाव हो सकता है।

प्रदूषित हवा किडनी के लिए भी खतरनाक

गौरतलब है कि किडनी खून को फिल्टर करके अपशिष्ट पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने का कार्य करती है, लेकिन प्रदूषित हवा में पाए जाने वाले सूक्ष्म कण और जहरीले रसायन सांस के जरिए रक्त प्रवाह से होते हुए किडनी तक पहुंच जाते हैं। अगर आप लंबे समय तक प्रदूषित हवा के संपर्क में रहते हैं, तो किडनी की कार्यक्षमता कम होती है।

- हवा में पाए जाने वाले पीएम2.5 जैसे बेहद छोटे कण शरीर में प्रवेश करते हैं।

- शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ने की आशंका पाई जाती है।

- इस रक्त वाहिकाओं और किडनी की फिल्टर करने वाली छोटी इकाइयों यानी नेफ्रॉन पर काफी असर पड़ता है।

- वहीं, प्रदूषण ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को प्रभावित करके भी किडनी पर प्रभाव डालता है।

अध्ययनों में क्या पता चला?

रिसर्च से पता चला है कि, मेटा-एनालिसिस में पाया गया है कि लंबे समय तक पीएम2.5 और पीएम10 के संपर्क में रहना किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट और क्रॉनिक किडनी डिजीज के जोखिमों को बढ़ाने वाली है।

- असल में सांस जरिए अंदर जाने वाले प्रदूषण के सूक्ष्म कण इम्यून सिस्टम को एक्टिव कर देते हैं। जिससे शरीर में हल्की सूजन देखने को मिलती है। इससे किडनी की संरचना को नुकसान हो सकता है और वहां फाइब्रोसिस बन सकता है।

- वायु प्रदूषण के सूक्ष्म कणों के संपर्क में आने से रक्त वाहिकाओं के काम करने के तरीके, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और किडनी होने वाले रक्त प्रवाह में बाधा डाल सकता है। इससे किडनी के लिए अपशिष्ट पदार्थों को प्रभावी ढंग से छानना मुश्किल होता है।

- बता दें कि, पीएम 2.5 में भारी धातुएं जैसे कि लेड, मरकरी या कैडमियम जैसे विषाक्त पदार्थ मौजूद होते हैं। ये किडनी की कोशिकाओं में जमा हो सकते हैं या उन पर जहरीला प्रभाव होता है।

किन लोगों को प्रदूषण से ज्यादा खतरा?

गौरतलब है कि वायु प्रदूषण वैसे सभी लोगों के लिए खतरनाक है, यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या जिन्हें किडनी की बीमारी है उनमें किडनी की समस्याओं का खतरा अधिक देखने को मिलता है। इन खतरों से बचने के लिए प्रदूषण से बचाव के उपाय जरुरी है।

- प्रदूषण ज्यादा होने पर बाहर निकलने से बचें। जब भी बाहर जाए, तो मास्क इस्तेमाल करें।

- घर में वेंटिलेशन और हवा की गुणवत्ता पर ध्यान दें।

- डायबिटीज और बीपी को कंट्रोल रखें। धूम्रपान से बचें और डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़