गर्मियों में इन फूड्स का अत्यधिक सेवन करने से बचें, वरना सेहत पर होगा असर

Foods avoid in summer
Unsplash

समर सीजन शुरु हो चुका है। गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए हम सभी कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन गर्मियों में ठंडी चीजें खाना जरुरी नहीं है। गर्म तासीर के फूड आइटम्स की मात्रा को संतुलित रखना भी जरुरी है। आज हम आपको इस लेख में हम कुछ ऐसे फूड्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप गर्मियों मे लिमिट मात्रा में खाएं।

समर सीजन ने दस्तक दे दी है, ऐसे मे शरीर को ठंडा रखने के लिए हम सभी कई सारी चीजें खाते हैं। उदाहरण के लिए फल, लस्सी, फ्रूट जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। यह सब खाद्य पदार्थ हमारे शरीर को ठंडक का एहसास कराते हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मी प्रदान करते हैं। गर्मियों में इनका ज्यादा सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। गर्मियों में इन फूड्स का संभलकर ही सेवन करें।

पालक 

जिंक, सेलोनियम और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पालक गर्म तासीर की सब्जी है। इस मौसम में इसके अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। वैसे भी पालक को सर्दियों में ज्यादा खाया जाता है।

आम

समर सीजन में आम खाने से मौसम माना जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन आपके सेहत के लिए काफी महंगा पड़ सकता है। क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। इसी वजह इसे खाने के बाद पचाने में समय लगता है। आम के सेवन से तापमान भी बढ़ सकता है जिससे इसके सेवन से पिंपल्स भी हो सकते हैं। 

अंडा

अंडा में काफी प्रोटीन होता है लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है यह शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। गर्मियों में अंडा का सेवन हमारी किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए गर्मियों में अंडे को ज्यादा मात्रा में खाने से परहेज करें।

अदरक 

अदरक का सेवन सर्दियों में ज्यादा किया जाता है वहीं इसकी तासीर गर्म होती है। गर्मियों में अदरक के सेवन करने से पेट में गर्मी बन सकती है। इसलिए गर्मियों में इसे संतुलित मात्रा में खाना चाहिए ताकि कोई नुकसान न हो।

नारियल 

नारियल पानी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है लेकिन गर्मियों में नारियल कच्चा खाने से बचना चाहिए। कच्चा नारियल शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है।

 बादाम

बादाम या अन्य सभी ड्राई फ्रूट्स गर्म तासीर के होते हैं, जो हमारे शरीर में गर्मी पैदा कर सकते है। इसके सेवन से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़