Health Tips: क्या वास्तव में डिटॉक्स ड्रिंक्स से कम हो जाता है मोटापा? जानिए सच

डिटॉक्स ड्रिंक को लोग वेट लॉस का शॉर्टकट मानते हैं। यह वास्तव में ऐसी ड्रिंक होती है, जिसमें नींबू, खीरा, पुदीना, अदरक, जीरा, सौंफ, दालचीनी या कुछ फलों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की ड्रिंक शरीर की गंदगी बाहर निकालकर पेट को हल्का व ब्लोटिंग कम करने में मदद करती है।
हम सभी इंटरनेट पर तरह-तरह की डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में सुनते हैं, तो पेट की जिद्दी चर्बी को पिघलाने का दावा करते हैं। सुबह खाली पेट नींबू पानी से लेकर अजवाइन वॉटर, जीरा वॉटर या डिटॉक्स वॉटर आदि को वजन घटाने के लिए बेहद कारगर बताया जाता है। इसलिए, हममें से अधिकतर लोगों ने इन डिटॉक्स ड्रिंक्स को कभी ना कभी ट्राई भी किया है। लेकिन क्या सच में इनसे आपको वही रिजल्ट्स मिले हैं, जैसा आपने सोचा था?
क्या डिटॉक्स ड्रिंक्स सच में मोटापा कम कर देती हैं? या फिर यह सिर्फ एक फिटनेस ट्रेंड है? जिसे हम वजन घटाने का शॉर्टकट मान बैठे हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि आखिरकार इन डिटॉक्स ड्रिंक्स के पीछे का सच क्या है-
डिटॉक्स ड्रिंक क्या होती है?
डिटॉक्स ड्रिंक को लोग वेट लॉस का शॉर्टकट मानते हैं। यह वास्तव में ऐसी ड्रिंक होती है, जिसमें नींबू, खीरा, पुदीना, अदरक, जीरा, सौंफ, दालचीनी या कुछ फलों और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह की ड्रिंक शरीर की गंदगी बाहर निकालकर पेट को हल्का व ब्लोटिंग कम करने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: Infertility In Men: दवाओं के बिना सिर्फ Yoga से सुधरेगा Sperm DNA और बढ़ेगी फर्टिलिटी
क्या डिटॉक्स ड्रिंक पीने से वजन कम हो जाता है?
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या डिटॉक्स ड्रिंक पीने से वजन कम हो जाता है? अगर इसकी सच्चाई के बारे में बात करें तो ऐसी कोई डिटॉक्स ड्रिंक नहीं होती, जो पेट की चर्बी को कम कर सके।
डिटॉक्स ड्रिंक से पेट कम क्यों लगता है?
यह सच है कि डिटॉक्स ड्रिंक पीने से शुरुआती दिनों में पेट थोड़ा अंदर महसूस होने लगता है। लेकिन उसका मतलब यह नहीं कि शरीर की चर्बी पिघल रही है। दरअसल, इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। जैसे-
डिटॉक्स ड्रिंक पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने लगती है। इससे भारीपन थोड़ा कम लगता है और पेट हल्का महसूस हो सकता है।
डिटॉक्स ड्रिंक में अक्सर जीरा, सौंफ, अदरक और पुदीना जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो पाचन को थोड़ा आराम दे सकती हैं। इससे अक्सर पेट कम फूला महसूस होता है।
डिटॉक्स ड्रिंक पीने से अक्सर तला-भुना, मीठा और बाहर का खाना खाने की इच्छा कम होत है। इससे शरीर में फर्क नजर आता है। हालांकि, वह ड्रिंक से कम और पूरे खानपान में आए बदलाव से ज्यादा होता है।
अगर लोग शाम की चाय-नमकीन को डिटॉक्स ड्रिंक से स्विच करते हैं तो ऐसे में दिनभर की कुल कैलोरी कम हो जाती है और वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन यहां काम डिटॉक्स नहीं, बल्कि कम कैलोरी वाला खाना कर रहा होता है।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़














