Healthy Diet: सर्दियों में इन चार तरीकों से करें अखरोट का सेवन, शरीर को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Healthy Diet
Creative Commons licenses

अखरोट सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में सर्दियों में अखरोट का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। बता दें कि सर्दियों में अखरोट का इन चार तरह से सेवन करना चाहिए।

अखरोट सभी पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी लाभकारी है। क्योंकि अखरोट में कैलोरी, एनर्जी, प्रोटीन और कार्ब्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ई, बी6 और कैल्शियम भी मौजूद होता है। अखरोट के सेवन से मानसिक और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही इसको खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

ऐसे में अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो हड्डियां और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसलिए आप किसी भी मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों में अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं आपको सर्दियों में कैसे अखरोट का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: फिट रहने के लिए 14 साल से मनोज बाजपेयी रात का खाना नहीं खाया, क्या हर कोई डीनर करना छोड़ सकता है! जानें डॉक्टर ने क्या कहा?

दूध और अखरोट

सर्दियों में अखरोट का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसको आप दूध के साथ मिलाकर खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक गिलास दूध में अखरोट की गिरी डालें और फिर इसको पका लें। दूध में 2-3 मिनट तक अखरोट को पकाएं और इसके बाद आप इस दूध को लें। इस दूध के सेवन से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अखरोट वाले दूध को पीने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसलिए आप रोजाना दूध और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

भीगे हुए अखरोट

इसके अलावा सर्दियों में भीगे हुए अखरोट खाना भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप सबसे 2-3 अखरोट की गिरी लेकर रातभर के लिए भिगो दें। फिर अगली सुबह गिरी से छिलका हटाकर इसका सेवन करें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ मिलेंगे। इस तरह से अखरोट का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए सर्दियों में रोजाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करना चाहिए। इसस शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है। 

खाएं अखरोट का हलवा

जिस तरह से लोग सर्दियों में गाजर या सूजी का हलवा खाते हैं। ठीक उसी तरह से आप सर्दियों में अखरोट का हलवा बनाकर खा सकते हैं। अखरोट का हलवा बनाने के लिए इसकी गिरी को एकदम बारीक पीस लें। फिर पैन को गैस पर रखकर इसमें घी डालें। इसके बाद गिरी का पेस्ट पैन में डालकर इसको अच्छे से भून लें। रोजाना इस हलवे का सेवन करने से आपको ताकत मिलेगी और यह स्वादिष्ट होने के साथ काफी ज्यादा पौष्टिक भी होता है।

बनाएं अखरोट की स्मूदी

जो लोग वर्कआउट करते हैं, वह सर्दियों में अखरोट की स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। इस स्मूदी का सेवन आप वर्कआउट से पहले या बाद में भी कर सकते हैं। इसके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होने के साथ जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। वहीं अखरोट की स्मूदी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़