गर्मियों में डायबिटीज होगी कंट्रोल, बस करें इन चीजों का सेवन

Diabetes
Unsplash

गर्मियों में अक्सर गलत खानपान के कारण शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। अगर आप भी कहीं ये गलती कर रहे हैं तो अभी से सुधार कीजिए। ब्लड शुगर बढ़ने के कारण डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होती है। कई बार तो खाना ही अच्छा नही लगता है, जिसके कारण हम सभी कुछ न कुछ खाते ही रहते हैं। कई बार गलत खानपान के कारण शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखें। इन चीजों का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं। 

सेब

गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों सेब जरुर खाएं। सेब शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही सेब में विटामिन-सी, विटामिन-ए और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अमरूद 

जिनको डायबिटीज है उनको अमरुद खा सकते हैं। अमरूद में विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। अमरूद का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आप अमरूद के जूस का भी सेवन कर सकते हैं, यह काफी फायदेमंद हो सकता है।

करेला

गर्मी के दौरान करेला का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। करेले में पाएं जाते हैं एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। आप रोजाना करेले का जूस पी सकते हैं। यह सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है।

पालक

गर्मी के मौसम में पालक का आप जितना सेवन करेंगे उतना ही फायदा मिलेगा। पालक में सबसे ज्यादा आयरन मौजूद होती है। पालक में पाएं जाने वाले पोषक तत्व शरीर में इंसुलिन की मात्रा को कम करने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों को पालक सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती है।

ब्रोकली

ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे मिनरल्स और विटामिन होते हैं, जो शरीर के स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़