Health Tips: मेनोपॉज में क्या खाएं? आसान डाइट टिप्स जो बदल दें आपकी हेल्थ

मेनोपॉज के दौरान हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए, कैल्शियम रिच फूड्स को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। कोशिश करे कि आप अपनी डाइट में दही, पनीर, तिल, हरी सब्जियां (पालक, मेथी) व रागी आदि को जरूर शामिल करें। इसके अलावा, अपनी हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए हर दिन 15-20 मिनट धूप भी जरूरी है।
मेनोपॉज ऐसा समय होता है, जब महिला को कई तरह की समसयाओं का सामना करना पड़ता है। अचानक से वजन बढ़ना, पेट पर फैट जमा होना, बार-बार गर्मी लगना, मूड स्विंग्स और थकान का अहसास यह सब बेहद ही सामान्य है। अमूमन इस दौरान समझ में नहीं आता कि खुद को किस तरह फिट रखें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी डाइट व लाइफस्टाइल का ख्याल रखें।
चूंकि, इस फेज में शरीर की जरूरतें बदल जाती हैं, इसलिए स्मार्ट ईटिंग करना बेहद जरूरी होता है। अपनी डाइट में कुछ छोटे-छोटे बदलाव जैसे प्रोटीन इनटेक बढ़ाना, कैल्शियम का ध्यान रखना और प्रोसस्ड फूड को कम करने आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही डाइट टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मेनोपॉज के दौरान फॉलो करने से आपको फायदा मिल सकता है-
इसे भी पढ़ें: Kids Heart Attack: बदलता Lifestyle बना खतरा, बच्चों में बढ़ रहा High BP और Heart Attack का Risk, एक्सपर्ट्स ने चेताया
प्रोटीन इनटेक पर दें ध्यान
उम्र के इस पड़ाव पर मसल्स जल्दी कम होने लगता है, इसलिए शरीर में ढीलापन बढ़ने लगता है। साथ ही, शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। ऐसे में मसल मास को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होता है कि आप अपने प्रोटीन इनटेक का खास ख्याल रखें। इसके लिए आप अपनी हर डाइट में दाल, चना, राजमा, पनीर, दही, स्प्राउट्स व एग व्हाइट आदि को जरूर शामिल रखें।
कैल्शियम का रखें ख्याल
मेनोपॉज के दौरान हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए, कैल्शियम रिच फूड्स को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। कोशिश करे कि आप अपनी डाइट में दही, पनीर, तिल, हरी सब्जियां (पालक, मेथी) व रागी आदि को जरूर शामिल करें। इसके अलावा, अपनी हड्डियों की सेहत बनाए रखने के लिए हर दिन 15-20 मिनट धूप भी जरूरी है।
जरूर खाएं हेल्दी फैट्स
अक्सर महिलाएं फैट का नाम सुनकर दूर भागती हैं। उन्हें लगता है कि फैट का मतलब है वजन बढ़ना, जबकि यह पूरी तरह से सच नहीं है। अगर हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल किया जाए तो इससे हार्मोन बैलेंस रहते हैं। इसलिए, अपनी डाइट में बादाम, अखरोट, अली के बीज व देसी घी आदि को जरूर शामिल करें।
- मिताली जैन
अन्य न्यूज़















