क्या आप जानते हैं खाली पेट चाय पीने के नुकसान, जानिए...

tea
सिमरन सिंह । Jan 23 2021 4:49PM

बेड टी कई तरह से हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसमें कई तरह के ऐसिड मौजूद होते हैं, जो अल्‍सर या पेट संबंधित अन्य समस्याओं को बुलावा देते हैं। इतना ही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म घटता है और हार्ट रेट बढ़ जाता है।

“चाय” का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह नें पानी आ जाता है। इसकी खुश्बू के साथ अधिक्तर लोगों की सुबह होती है। कुछ लोगों तो बेड टी के बिना सुबह उठ भी नहीं पाते हैं। हालांकि, वो इससे अंजान हैं कि बेड टी या खाली पेट चाय पीने की उनकी ये आदत कितनी घातक साबित हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बेड टी कई तरह से हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसमें कई तरह के ऐसिड मौजूद होते हैं, जो अल्‍सर या पेट संबंधित अन्य समस्याओं को बुलावा देते हैं। इतना ही नहीं इससे मेटाबॉलिज्म घटता है और हार्ट रेट बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में धूप काफी नहीं, इन फूड्स से भरपूर लें विटामिन डी

अगर आप भी टी लवर हैं और चाय के बिना आपकी दिन की शुरुआत नहीं होती है तो आपके लिए इससे होने वाले नुकसानों को जानना ज्यादा जरूरी है, आइए आपको खाली पेट चाय पीने के नुकसानों के बारे में बताते हैं…

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

- शोधकर्ताओं ने बताया है कि खाली पेट चाय पीने की आदत काफी खराब होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय में काफी मात्रा में कैफीन मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें एल-थायमिन और थियोफाइलिइन भी मौजूद होता है जो उत्तेजित करने का कार्य करते हैं।

- हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं खाली पेट चाय पीने से बाइल जूस की प्रक्रिया अनियमित होती है। जो बाद में जी मिचलना या घबराहट जैसी समस्याओं का कारक बन सकती है।

- अधिक्तर लोग स्ट्रांग टी यानी ज्यादा चाय पत्ती वाली चाय पीने पसंद करते हैं। हालांकि, वो इस बात से अंजान होते हैं कि इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो सकता है। इतना ही नहीं, इस तरह की चाय पीने से अल्सर का भी खतरा रहता है।

- खाली पेट चाय पीने से हमारे व्यवहार पर भी काफी बुरा असर होता है। हालांकि, इससे वो अंजान होते हैं लेकिन चिड़चिड़ाहट जैसी समस्या उनमें नजर आने लगती है।

- खाली पेट चाय पीने से ज्यादा थकावट भी होती है।

- ज्यादा देर की बनी चाय को भी बार-बार गर्म करके नहीं पीना चाहिए। ये सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

- हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खाली पेट चाय पीने से पुरूषों में पाई जाने वाली प्रोस्टेट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की संभावना रहती है। 

- अगर आप सुबह खाली पेट दूध और चीनी वाली चाय पीते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें घुली चीनी सीधा हमारे शरीर में जाती है और दूध में पत्ती डलने से एंटीऑक्‍सीडेंट का प्रभाव खत्म हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: धरती की संजीवनी है गेहूं के जवारे, जानिए इसके बेहतरीन फायदे...

ऐसे पी सकते हैं बेड टी

अगर आप अपनी सुबह की चाय हानिकारक नहीं बनाना चाहते हैं, तो आप इसके लिए चाय के साथ 1-2 बिस्कुट का सेवन कर सकते हैं। ध्यान रहें कि चाय पीने से पहले आपको एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना है। इसके कुछ देर बाद आप चाय पी सकते हैं। इसके अलावा अपना सुबह का नाश्ता सेहतमंद और भूरपूर्ण मात्रा में जरूर करें। खाली पेट रहने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके अलावा पेट संबंधित अन्य समस्या हो सकती है।

- सिमरन सिंह

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़