शिल्पा शेट्टी का फिटनेस सीक्रेट! ये ट्विस्टिंग योग देगा अंदरूनी ऊर्जा और कमाल की सेहत

Shilpa Shetty
Instagram

बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में लोगों के पास फिट रहने के लिए समय भी नहीं है। आप भी अपने शरीर के फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी की ये ट्विस्टिंग रुटीन को जरुर फॉलो करें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस अंदाज के लिए जानी जाती है। इतने सालों से एक्ट्रेस ने अपने फिट शरीर पर ही ध्यान दे रही है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ट्विस्टिंग की वीडियो पोस्ट शेयर करती है। इस योगा पोज के करने से शरीर को अंदर से एनर्जी देता है और मन को शांत करता है। अगर आप भी फिट एंड फाइन रहना चाहते हैं और दिन की शुरुआत कुछ इन आसनों से कर सकते हैं। ये आपके शरीर को हल्का और ऊर्जावन रखेगा। आइए आपको बताते हैं ट्विस्टिंग योग क्या है?

ट्विस्टिंग योग क्या है?

ट्विस्टिंग योगासन का मतलब होता है कि शरीर को हल्के या गहरे मोड़ में लाना। जब हम शरीर में को मोड़ते हैं, तो हमारे कमर और रीढ़ की हड्डी की थकान और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसा करने से आपका शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।

ट्विस्टिंग योग करने के फायदे

- ट्विस्टिंग योग करने से शरीर के कई हिस्सों पर एक साथ काम करते हैं। जैसे कि कूल्हे, रीढ़, पैर, सीना और कंधे। ये योगा पोज शरीर को लचीला बनाता है और मसल्स की अकड़न को भी दूर करता है।

- ट्विस्टि करने से हमारे पैरों, पेट, ग्लूट्स और कमर की मांसपेशियां एक्टिव होती है। ऐसा करने से बैलेंस और ताकत दोनों ही बढ़ती है।

- ट्विस्टिंग करने से रीढ़ की हड्डी लचीली होती है। इसके साथ ही अंगों को भी डिटॉक्स यानी टॉक्सिंस निकालने में मदद मिलती है।

- यदि आपका पेट खाना खाने के बाद फूल जाता है या भारीपन महसूस होता है, तो इसे हल्का ट्विस्ट कर सकते हैं। क्योंकि यह पेट के अंगों को एक्टिव करता है। ताकि डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म दोनों बेहतर बने रहे हैं।

- ट्विस्टिंग करते समय शरीर को संतुलन बनाए रखना पड़ता है। इससे फोकस बढ़ता है।

 

- ज्यादा समय तक बैठे रहने से कई बार हिप्स में जकड़न आ जाती है और सीने सिकुड जाते हैं। तो ऐसे में ट्विस्टिंग करके जकड़न को समाप्त किया जा सकता है।

ट्विस्टिंग को कैसे करें

- सबसे पहले आप वार्मआप करें।

- अब कुछ मिनट के लिए ट्विस्ट करें।

- जब ट्विस्टिंग कर रहे होंगे तो आपको सांस लेना बहुत जरुरी है। ऐसा करने से मन और शरीर को दोनों को आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़