E Coli Infection: साधारण Food Poisoning समझने की भूल न करें, E. Coli संक्रमण पेट में मचा सकता है तबाही

E Coli Infection
Creative Common License

ई कोलाई एक तरह का बैक्टीरिया है। जो अधपके मांस, संक्रमित पानी, दूषित खाने या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कहीं आप भी तो इस संक्रमण का शिकार नहीं हैं।

क्या आप भी इन दिनों ऐंठन, पेट में दर्द और गैस जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको बार-बार यह समस्याएं हो रही हैं, तो इसके पीछे के कारणों को भी जान लेना जरूरी है। कई बार ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से पेट संबंधी समस्याएं होती हैं। वहीं कई बार ई. कोलाई जैसे संक्रमण की वजह से भी आपके पेट में गड़बड़ी हो सकती है।

बता दें कि ई कोलाई एक तरह का बैक्टीरिया है। जो अधपके मांस, संक्रमित पानी, दूषित खाने या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। हालांकि इस बैक्टीरिया की कई किस्में हमारी आंतों में हमेशा मौजूद रहती हैं। लेकिन जब कुछ विशेष रोग पैदा करने वाले स्ट्रेन शरीर में प्रवेश करते हैं, तो समस्याएं ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कहीं आप भी तो इस संक्रमण का शिकार नहीं हैं। वहीं इससे अपना बचाव कैसे कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Protein Supplements से हो रही Gas-Bloating? एक्सपर्ट की इन 5 Smart Tips से पाएं तुरंत राहत

कहीं आपको भी तो नहीं हुआ संक्रमण

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक गर्मी और मॉनसून के दिनों में इस संक्रामक रोग का खतरा सबसे ज्यादा देखा जाता है।

खासतौर पर बारिश का मौसम, दूषित पानी, बिना धुले फल-सब्जियां, अधपका खाना और साफ-सफाई का ध्यान न रखना संक्रमण के जोखिम को बढ़ा देता है।

कई बार यह संक्रमण हल्का होता है और अपने आप सही हो जाता है।

वहीं छोटे बच्चों, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और बुजुर्गों में यह संक्रमण समस्या पैदा कर सकता है।

अगर पेट में लगातार मरोड़, खून वाला दस्त, बुखार, तेज दर्द या डिहाइड्रेशन के संकेत दिखते हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जानें ई. कोलाई के खतरे

वैसे तो यह बैक्टीरिया हमारी आंतों में सामान्य रूप से मौजूद रहते हैं। वहीं इससे कोई समस्या नहीं होती है। लेकिन इसके कुछ स्ट्रेन संक्रमण पैदा कर सकते हैं।

इस संक्रमण को गंभीर दस्त और आंतों की सूजन को बढ़ाने वाला माना जाता है।

इसके लक्षणों में ऐंठन, दस्त, पेट दर्द, मतली, उल्टी और पेट भारी लगना आदि शामिल है।

वहीं कुछ गंभीर लक्षणों में बुखार और खूनी दस्त की समस्या हो सकती है।

गंभीर संक्रमण होने पर दस्त की वजह से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है।

जानें कैसे फैलता है संक्रमण

अगर आप दूषित पानी या खाना खा रहे हैं, तो ई कोलाई संक्रमण होने का खतरा हो सकता है। अगर सब्जियां और फल बिना धोए खा लेते हैं, मांस अधपका हो तो इससे भी खतरा हो सकता है। वहीं संक्रमित व्यक्ति के शौच के बाद हाथों को अच्छे से न धोने पर भी बैक्टीरिया फैल सकता है।

कैसे करें बचाव

यह संक्रमण साफ-सफाई की कमी की वजह से होता है। इसलिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

अपने हाथों को पानी और साबुन से अच्छे से धोना जरूरी है।

खाने को अच्छे से पकाएं, साफ पानी पिएं और फल-सब्जियों को अच्छे से धोने के बाद ही खाएं।

अगर आपको दस्त हो रहा है, तो खूब पानी पिएं और तरल पदार्थ लेते रहें।

डॉक्टर की सलाह के बिना एंटी-बायोटिक या फिर किसी दूसरी दवा का सेवन न करें, वरना समस्या बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़