Kashyapa Mudra: रोज़ाना बस 10 मिनट कश्यप मुद्रा का अभ्यास, शरीर और मन को मिलेंगे अद्भुत फायदे

Kashyapa Mudra
Creative Commons licenses/Wikimedia Commons

महिलाओं के लिए 'कश्यप मुद्रा' एक बेहद शक्तिशाली मु्द्रा है। आप रोजाना 10 मिनट इस मुद्रा को करके अद्भुद फायदे ले सकती हैं। इसको कछुआ मुद्रा भी कहा जाता है। जोकि सुरक्षा, संतुलन और स्थिरता का प्रतीक होती है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान, तनाव और चिंता आदि महिलाओं के जीवन का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मन और शरीर को शांत रखना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आप योग और मुद्राओं की मदद से मन और शरीर को शांत कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

महिलाओं के लिए 'कश्यप मुद्रा' एक बेहद शक्तिशाली मु्द्रा है। आप रोजाना 10 मिनट इस मुद्रा को करके अद्भुद फायदे ले सकती हैं। इसको कछुआ मुद्रा भी कहा जाता है। जोकि सुरक्षा, संतुलन और स्थिरता का प्रतीक होती है। कश्यप मुद्रा महिलाओं में थकान और तनाव को दूर करती है और पाचन में सुधार, हार्मोन बैलेंस और स्किन में चमक लाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए कश्यप मुद्रा के बारे में बताने जा रहे हैं और इस मुद्रा को करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Nightmare Bacteria: एंटीबायोटिक्स पर भारी 'नाइटमेयर बैक्टीरिया', CDC ने जारी किया घातक अलर्ट

ऐसे करें कश्यम मुद्रा का अभ्यास

इस मुद्रा का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं।

फिर दोनों हाथों को सामने की तरफ लाएं

अब अंगूठे को हथेली के अंदर रखें।

इसके बाद बाकी की चार उंगलियों से अंगूठे को इस तरह से दबाना है कि मुट्ठी बन जाए।

दोनों हाथों से इस तरह की मुट्ठी बनाएं और जांघों पर रखें।

फिर आंखें बंद करके गहरी सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें।

रोजाना 10-15 मिनट तक यह मुद्रा करें।

बैलेंस होती है शरीर की एनर्जी

इस मुद्रा को करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में मौजूद जीवन ऊर्जा को संतुलित करने का काम करती है। कश्यप मुद्रा निगेटिव एनर्जी को दूर करती है और पॉजिटिव एनर्जी के प्रवाह को बढ़ाती है। जिससे आप पूरा दिन फ्रेश फील करती हैं।

शांत रहता है मन

मन को शांत करने में कश्यप मुद्रा काफी असरदार होता है। रोजाना इस मुद्रा का अभ्यास करने से चिंता, तनाव और ज्यादा सोचने की आदत कम होती है और दिमाग शांत होता है। इससे आप तनाव मुक्त महसूस करती हैं।

बेहतर होगा ब्‍लड सर्कुलेशन

कश्यप मुद्रा शरीर मे ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। जब ब्लड फ्लो अच्छा होता है, तो शरीर के हर अंग तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचता है, जिससे सेहत में भी सुधार होता है और स्किन में भी निखार आता है।

बढ़ेगी एकाग्रता

अगर आपका किसी काम में मन नहीं लग रहा है, तो आपके लिए कश्यप मुद्रा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। यह मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाती है। यह मुद्रा स्टूडेंट्स और काम करने वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।

इम्‍यून सि‍स्‍टम होगा मजबूत

इस मुद्रा को करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह मुद्रा शरीर को बीमारियों से लड़ने में शक्ति देती है और जीवन शक्ति को भी बढ़ाती है। जिससे आप अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान रहती हैं।

रचनात्मकता में होगा सुधार

कश्यप मुद्रा करने से दिमाग के दोनों हिस्से संतुलित होते हैं। साथ ही यह मुद्रा करने से सहज ज्ञान और नकारात्मक सोच बढ़ती है। यह आपके अंदर छिपी हुई रचनात्मकता को बाहर लाता है और अपनी समस्याओं को सुलझाने के नए तरीकों को सुझाती है।

कंट्रोल करता है भावनाएं

बता दें कि यह मुद्रा करने से भावनाएं कंट्रोल होती हैं और आंतरिक शांति भी बढ़ती है। अगर आप भावनात्मक रूप से अस्थिर फील कर रही है, तो आपको यह मुद्रा जरूर करना चाहिए। इससे आपका मन शांत होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़