ऑफिस टाइम में भी कर सकते हैं मेडिटेशन, सुधरेगी मेन्टल हेल्थ

meditation
Google common license

चीजें रखकर भूल जाना या ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकना एक आम समस्या है। इन सभी परेशानियों को मेडिटेशन के माध्यम से दूर किया जा सकता है। मेडिटेशन से मन और दिमाग शांत रखने में मदद मिलती है।

काम करते समय काम में फोकस नहीं कर पाना या फिर पढ़ाई करते समय ध्यान नहीं लगा पाने से अक्सर सभी परेशान रहते हैं। चीजें रखकर भूल जाना या ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकना  एक आम समस्या है। इन सभी परेशानियों को मेडिटेशन के माध्यम से दूर किया जा सकता है। मेडिटेशन से मन और दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है। मेडिटेशन दिमाग को बैलेंस और एकाग्र करता है और मेन्टल हेल्थ को भी ठीक रखता है।

मेडिटेशन का महत्त्व

प्राचीन समय से ही मेडिटेशन से होने वाले फायदों का जिक्र किया जाता है। ध्यान से मानसिक स्वास्थ्य तो सुधरता है साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी बहुत से लाभ होते है। मेडिटेशन तनाव-चिंता से होने वाली समस्याओं को कम करता है, जो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से संबंधित बीमारियों कारण बन सकती हैं। यह अनिद्रा की परेशानी से भी बचाये रखता है और अच्छी नींद लाने में सहायक है।

मेडिटेशन के लाभ

मेडिटेशन से आप खुद को अंदर से ऊर्जावान फील करते हैं । सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है आप चीजों पर फोकस कर पाते हैं। धैर्य और शांत दिमाग से हर स्थिति का सामना कर पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: लौंग वाला दूध हो सकता है पुरुषों के लिए फायदेमंद, इनफर्टिलिटी की समस्या होगी दूर

स्ट्रेस दूर करने में सहायक

यदि आप मेंटली परेशान हैं स्ट्रेस की समस्या है तो मेडिटेशन आपकी समस्या को दूर करने में सहायता कर सकता है। आप रोजाना मेडिटेशन करें। यह आपके दिमाग को शांतचित्त रखेगा और स्ट्रेस को आपसे दूर रखेगा।

नेगेटिव विचारों को दूर भगायें

रोज मेडिटेशन करने से निगेटिव विचार दूर रहते हैं। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आपकी मेन्टल हेल्थ के साथ ही फिजिकल हेल्थ भी ठीक रहती है। आपमें क्रिएटिविटी आती है।

कब कर सकते हैं मेडिटेशन

कुछ लोगों का मानना है मेडिटेशन केवल सुबह के समय ही किया जा सकता है। लेकिन यह सच नहीं है आप कभी भी मेडिटेशन कर सकते हैं। इसका कोई समय निश्चित नहीं है। यदि आप चाहें तो कही भी किसी समय भी मेडिटेशन कर सकते हैं। आप जब भी खुद को स्ट्रेस फील करें तो बस एक शांत स्थान पर ध्यान लगायें। दस मिनट का मेडिटेशन आपको बहुत सी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आप ऑफिस में ब्रेक के दौरान दस मिनट के मेडिटेशन से स्ट्रेस को दूर भगा सकते हैं। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़