आपकी इम्युनिटी को बढ़ाएंगे यह होममेड ड्रिंक्स

homemade drinks immunity

बदलते मौसम में शरीर आसानी से किसी भी तरह के फ्लू की चपेट में आ जाता है। खासतौर से कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोग आसानी से किसी भी वायरस का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें हल्दी वाला दूध पीने की काफी ज़रूरत है।

कोरोना के चलते लोग इम्युनिटी को लेकर ज्यादा फिक्रमंद हो गए हैं। लोग मार्केट व घरेलु उपचार दोनों ही अपने बॉडी के हिसाब से ढूंढ रहें हैं। यह बात तो सही है कि इम्युनिटी हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। यह हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने के साथ-साथ हमारे शरीर में ताकत भी देती है। और इस महामारी के समय में तो यह अत्यंत ज़रूरी हो गया है। इस कोरोना के समय में वायरस से लड़ने के लिए डॉक्टर्स भी इम्युनिटी को बढ़ाने की सलाह दे रहे हैं। और हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वायरस की चपेट में आने वाले ज़्यादतर लोग वही हैं जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमज़ोर है। ऐसे में इम्युनिटी पॉवर क्षमता बढ़ाने के लिए हमें इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक्स पीने की ज़रूरत है। वैसे तो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सब्ज़ियों और फलों के सेवन का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। लेकिन इसके अलावा भी कई तरह के जूस भी हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इन इम्युनिटी बूस्टर जूस पर कई सारे वैज्ञानिक शोध भी हुए हैं जिनसे पता चला है कि इनसे इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है।

इसे भी पढ़ें: मानसून में रखें अपनी सेहत का खास ध्यान, ऐसे बढ़ाएं इम्यूनिटी!

आइए जानते हैं इन इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक्स के बारे में जो आप घर में आसानी से बना सकते हैं-

हल्दी वाला दूध-

बदलते मौसम में शरीर आसानी से किसी भी तरह के फ्लू की चपेट में आ जाता है। खासतौर से कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोग आसानी से किसी भी वायरस का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें हल्दी वाला दूध पीने की काफी ज़रूरत है। एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर हल्दी में दूध मिलाकर पीने से हमारे अंदर के बैक्टेरिया नष्ट होते हैं। साथ ही शरीर व अंदरुनी दर्द भी कम होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है।

इसे बनाने के लिए आप एक कप दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे गर्म चुस्की लेकर पिएं। यदि आप इस दूध का सेवन रात में करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।   

चुकंदर, गाजर व सेब जूस-

ये तीनों ही चीज़ों में कई पोषण होता है। सेब विटामिन, ज़िंक और गाजर विटामिन-ए और ई से युक्त होता है। साथ ही चुकंदर में कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी व फायदेमंद होते हैं। यह पेट के लिए भी हल्के होते हैं। इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक छोटे साइज़ का चुकंदर, एक छोटा सेब व छोटी गाजर और एक लीटर पानी चाहिए। इन सभी को छोटा-छोटा काट लें और इसमें पानी मिलाकर ब्लेंडर में इसे पीस लें। अब इसे छान लें और पी जाएं। इस ड्रिंक का सबसे अच्छा असर सुबह खाली पेट पीने से होगा।

आयुर्वेदिक काढ़ा-

आयुर्वेदिक काढ़ा अधिकतर घर में बनाया जाता है। लोग इसको अपने-अपने तरीके से बना कर सेवन करते हैं। यह सेहत के साथ-साथ इम्युनिटी के लिए काफी अच्छा है। इसे बनाने के लिए आपको दो कप पानी को एक पैन में उबालना है। और इसमें काली मिर्च का पाउडर, कूटी हुई अदरक या सोंठ, लौंग, अजवाइन, दालचीनी, और अन्य मसालें डाल दें। साथ ही आप इसमें तुलसी की कुछ पत्तियां भी डाल सकते हैं। अब इस पानी को 5 मिनट के लिए अच्छे से उबलने दें। इसे पानी को तब तक उबालना है जब तक पैन का पानी आधा न हो जाए। अब इसे एक कप में छान लें। यदि आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार गुड़ या शहद भी मिलाकर गर्मा-गर्म पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करने वाली हल्दी के है ढेरों स्वास्थ्य लाभ, रोजाना करें सेवन

बादाम व छुआरा वाला दूध-

दोनों ही इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए रामबाण ड्राई फ्रूट हैं। इनका भिगाकर सेवन करने पर यह काफी फायदेमंद होता है। रात को इसे दूध के साथ लेने से सेहत के साथ-साथ नींद भी अच्छी आती है। इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आप भीगे हुए 3-4 बादाम व छुआरे लें। अब इसे ब्लेंडर में थोड़े दूध के साथ अच्छे से पीस लें। फिर बाकी का दूध डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब इसे गिलास में डालकर नाश्ते व रात में सोने से पहले पीएं।

- शैव्या शुक्ला

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़