हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत राहत पाने के लिए, अपनाएं ये 4 उपाय

 immediate relief from high blood pressure
Unsplash

अगर आपको भी अचानक से ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, तो घबराएं नहीं, इन तरीकों से आप रिलैक्स हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए जरुरी है कि आप डॉक्टर को जरुर दिखाएं और नियमित रुप से दवा लें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत आराम मिलेगा।

आमतौर पर कई लोगों को अचानक से हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है। ब्लड प्रेशर अगर सामान्य रहे तो अच्छा होता है, वरना व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं से गुजरना होता है। जैसे अगर ब्लड प्रेशर हाई हो जाए, तो ब्रेन तक ऑक्सीजन फ्लो नहीं करता है। इस कारण व्यक्ति को स्ट्रोक आ सकता है। स्ट्रोक के दौरान व्यक्ति का आधा शरीर काम करना बंद कर देता है, तीव्र सिरदर्द होता है, नजर धुंधली हो जाती है और बात करने में काफी दिक्कत आती है। ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए जरुरी है कि आप डॉक्टर को जरुर दिखाएं और नियमित रुप से दवा लें।  इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत आराम मिलेगा।

हाई ब्लड प्रेशर से तुरंत राहत के लिए ये 4 तरीके

पानी पिएं

गर्मी के दौरान पानी ज्यादा पिएं, कई बार होता डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड प्रेशर स्पाइक कर जाता है। जो लोग फील्ड पर कार्य करते हैं उनके साथ यह समस्या अधिक होती है। ऐसे में व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है, सिरदर्द होता है और चक्कर आते है। इसे तुरंत राहत पाने के लिए एक गिलास पानी जरुर पिएं। 

बिस्तर पर लेट जाएं

अगर आपको लग रहा है कि ब्लड प्रेशर हाई हो रहा है, तो पहले अपना ब्लड प्रेशर का रेंज चेक करें। अगर 180/120 या इससे ज्यादा है तो यह हाई ब्लड प्रेशर है। ब्लड प्रेशर के स्पाइक करने पर थोड़ी देर लेट जाएं। इसे बॉडी को आराम मिलता है। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर का स्तर भी मैनेज होता है। अगर आपको फिर भी ठीक न लगे तो, डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरुर करें

ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कम से कम 3 महीनों तक रेगुलर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड प्रेशर का लेवल बैलेंस्ड रहेगा। वहीं, किसी वजह से ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ जाए, तो आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।

शावर ले सकते हैं

ब्लड प्रेशर का स्तर अगर अचानक हाई हो जाए, तो ठंडे पानी का शावर ले सकते हैं। दरअसल, नहाने से शरीर की मसल्स को आराम मिलता है। ब्लड फ्लो बेहतर होता है, ब्लड वेसल्स खुलती हैं। ऐसा करने के बाद कई बार ब्लड प्रेशर का स्तर हल्का-सा बढ़ जाता है। लेकिन, शावर लेने के कुछ देर बाद बॉडी काम डाउन हो जाता है और ब्लड प्रेशर का लेवल कम हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़