Health Tips: पैरों के सुन्नपन की समस्या से रहते हैं परेशान तो ये तरीके देंगे इंस्टेंट रिलीफ, जानिए क्या है वजह

Health Tips
Creative Commons licenses

असल में कई बार चोट लगने के दौरान नस दब जाती है, जिस कारण सुन्नपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से आराम पाना चाहते हैं, तो आप नीचे बताए गए इन टिप्स को अपना सकते हैं।

पैरों में सुन्नपन के कई कारण हो सकते हैं। पैरों के सुन्नपन का मुख्य कारण स्पाइन में इंजुरी होना, साइटिका का दर्द और डायबिटीज होना है। कभी-कभी गलत पोजिशन में बैठने की वजह से भी पैरों में सुन्नपन की समस्या हो सकती है। हांलाकि पोजीशन में सुधार होते ही यह समस्या ठीक होने लगती है। अगर किसी व्यक्ति को बीमारी की वजह से पैरों में सुन्नपन रहता है, तो आपको डॉक्टर से फौरन संपर्क कर जांच करवानी चाहिए। 

असल में कई बार चोट लगने के दौरान नस दब जाती है, जिस कारण सुन्नपन की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से आराम पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के लिए जरिए हम आपको ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Intestinal Health । आंतों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं ये फूड्स, जरुरत से ज्यादा सेवन से हो सकता है कैंसर

सुन्नपन से छुटकारा पाने के तरीके

पैरों की मसाज करें

कई लोग पैरों में दर्द होने पर मसाज करवाते हैं। मसाज करने से न सिर्फ आराम मिलता है, बल्कि इससे शरीर भी रिलैक्स होती है। वहीं पैरों में सुन्नता बनी रहती है, तो आप समय-समय पर अपने पैरों की मसाज कर सकते हैं। किसी अच्छे तेल से मसाज करना चाहिए। इसके लिए आप सरसों या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरों की तेल से मसाज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे सुन्नपन में कमी आ जाती है।

आइस पैक या हॉट पैक

जिस तरह चोट लगने पर आइस पैक का इस्तेमाल करते हैं और दर्द में राहत मिलती है और ब्लड फ्लो रुक जाता है। वहीं शरीर के जिस हिस्से में सुन्नपन है, वहां पर आइस पैक का इस्तेमाल करें। कुछ देर के लिए आइस पैक को रगड़ें। लेकिन 15 मिनट से ज्यादा ऐसा न करें। क्योंकि ज्यादा देर तक आइस पैक लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है। जब पैर सुन्न होगा, तो बर्फ के ठंडेपन का एहसास नहीं होगा। लेकिन कुछ देर बाद ठंडेपन का एहसास नहीं होगा। वहीं इससे आपको राहत भी मिलेगी। गर्म सिकाई करने से भी सुन्नपन को कम करने में सहायता मिलती है।

जरूर करें एक्सरसाइज

हर तरह की शारीरिक समस्याओं का समाधान एक्सरसाइज है। प्रेग्नेंट महिलाओं को एक्सपर्ट्स भी माइल्ड एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। क्योंकि एक्सरसाइज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और पूरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। इससे पैरों के सुन्नपन में भी राहत मिल सकती है। साथ ही इससे आपकी फिटनेस भी बेहतर हो सकती है। अगर किसी को स्पाइन, नस और हड्डियों से जुड़ी कोई बीमारी है, तो एक्सपर्ट्स की सलाह पर एक्सरसाइज करें।

पर्याप्त आराम करें

पैरों के सुन्नपन को कम करने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त आराम करें। अगर किसी व्यक्ति के पैरों में चोट के कारण सुन्नता बनी है, तो चोट की रिकवरी पर फोकस करना चाहिए। ऐसे में स्थिति में आप जितना ज्यादा आराम करेंगे, चोट के सही होने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी। साथ ही पैरों के सुन्नपन में भी कमी आएगी।

डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट

विटामिन की कमी के चलते भी पैरों में सुन्नपन की समस्या हो सकती है। क्योंकि कई बार डाइट में विटामिन की कमी की पूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट का सेवन कर सकते हैं। यह पैरों के सुन्नपन की समस्या को कम करने के लिए सबसे कारगर तरीका है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़