Weight Loss Tips: जल्दी करना चाहते हैं वेट लॉस तो रोजाना पिएं ये 1 ड्रिंक, महीने भर में दिखेगा असर

आज हम आपको एक वेट लॉस का एक ऐसा कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जोकि किफायती होने के साथ ही आसान भी हैं। अगर आप 30 दिनों तक इस नुस्खे का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसा ही कमाल का नुस्खा बताने जा रहे हैं, जोकि किफायती होने के साथ ही आसान भी हैं। अगर आप 30 दिनों तक इस नुस्खे का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये बीज
वेट लॉस का आयुर्वेदिक फॉर्मूला
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो आप यह होम रेमेडीज जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए बराबर मात्रा में सौंफ, जीरा, मेथी दाना और अजवाइन को मिलाकर रखना है। यह सभी मसाले पेट के लिए काफी अच्छे होते हैं। वहीं जब आपका पाचन दुरुस्त होता है, तो वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इन मसालों में फैट बर्निंग प्रॉपर्टीज भी मौजूद होती है। जोकि वेट लॉस में मदद करती है और इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी इंप्रूव होता है।
जानिए कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले एक एयरटाइट डिब्बे में आपको मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें। अब रात में सोने से पहले आपको एक छोटा चम्मच इस मिक्सचर को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अब इसको रात भर के लिए भिगोकर छोड़ दें। फिर अगली सुबह इस पानी आधा नींबू का रस या 10 ML के आसपास एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। आपको नींबू के रस या एप्पल साइडर विनेगर में से सिर्फ एक ही चीज मिलानी है।
अब रोजाना इसको खाली पेट पीना है। वहीं इसमें मिले मसालों को भी ऐसे ही निगल लें। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करती हैं, तो तीस दिन के अंदर आपको अच्छा खास रिजल्ट देखने को मिलेगा।
अन्य न्यूज़











