स्पर्म काउंट बढ़ाने में रामबाण साबित हो सकते हैं तरबूज के बीज, जानें कब और कैसे खाएं

water melon seeds
google creative

आमतौर पर हम तरबूज खाते समय, इसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के बीज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए तरबूज के बीज का सेवन बेहद लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।

गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है, जिससे यह गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, कॉपर, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आमतौर पर हम तरबूज खाते समय, इसके बीज को फेंक देते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि तरबूज के बीज हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। खासतौर पर पुरुषों के लिए तरबूज के बीज का सेवन बेहद लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है।

पुरुषों के लिए तरबूज के बीज के सेवन के लाभ 

शोध में पाया गया है कि तरबूज के बीज में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं को स्पर्म काउंट को बढ़ाने में सहायक होते हैं। तरबूज के बीज का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: दूध पीना पसंद नहीं तो इन 8 फूड्स से शरीर में कैल्शियम की कमी को करें पूरा

तरबूज के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह पुरुषों के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में जिंक की कमी से पुरुषों में बांझपन का खतरा बढ़ता है।

पुरुषों में स्पर्म काउंट की कमी से उनकी प्रजनन क्षमता पर बुरा असर होता है। ऐसे में तरबूज के बीज का सेवन करने से स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें: तुलसी और गिलोय से कंट्रोल हो सकती है थैलेसीमिया की बीमारी, आयुर्वेद में बताए गए हैं ये 3 उपचार

कैसे करें तरबूज के बीज का सेवन 

तरबूज के बीज का सेवन करने के लिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इन बीजों को धूप में सुखाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आप तरबूज के बीजों को स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

- प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़