Skip Dinner Side Effects: रात को भोजन न खाने से क्या होता है? जानें

Skip Dinner Side Effects
Unsplash

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन का सेवन करना जरुरी है इससे हमे काफी उर्जा प्राप्त होती है। खाना खाकर हम खुद को हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप रात का भोजन नहीं करते हैं तो यह खबर आपके लिए। रात को खाना न खाने से होती हैं ये समस्या।

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाना बहुत ही जरुरी होता है। भोजन हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है। वहीं खाना खाने से हमे काफी एनर्जी प्राप्त होती है। हालांकि कई लोग रात को भोजन स्किप कर देते हैं। आइए आपको एक्सपर्ट के मुताबिक बताते हैं कि ऐसा करना कितना सही है या गलत। अगर आप रात को खाना नहीं खाते तो इसका असर हमारी बॉडी पर होता है। इस वजह से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है।

खुद को कमजोरी महसूस होना

फूड हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण और ताकत देने में मदद करता है। रात को अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो शरीर में वीकनेस होने लगती है।

कैलोरी इनटेक कम होता है

वेटलॉस के चक्कर में कई बार लोग रात का खाना नहीं खाते हैं। इस वजह से कैलोरी इनटेक कम हो जाती है।

स्ट्रेस बढ़ता है

रात को खाना नहीं खाने से स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। जिस वजह से वजन बढ़ने की समस्या भी देखी जा सकती है।

वजन बढ़ जाता है

रात को समय भोजन न करने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होने लगता है। इस कारण से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

स्लीप साइकिल पर प्रभाव

रात को खाना नहीं खाने से सेहत के साथ-साथ नींद को भी प्रभावित करता है। इससे आपकी स्लीप साइकल डिस्टर्ब हो सकती है।

डिनर हल्का जरुर करें

रात को खाना न खाने की जगह आप थोड़ा खाना या फिर हैवी नाश्ता सुबह कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखेगा। रात को खाना छोड़ना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़