शरीर की प्रकृति के हिसाब से सेवन करें मिलेट्स, वात, पित और कफ दोष में कौने-से Millets खाना सही होता है?

 Millet
Pixabay

मिलेट्स का सेवन आप सभी करते है, लेकिन क्या आप जानते है? इसे शरीर की प्रकृति के अनुसार सेवन करना जरुरी है। यहां इस लेख में हम बताएंगे कि वात,पित्त और कफ दोष में कौन-कौन से मिलेट खाना सही होता है। वैसे तो मिलेट्स सेहत के लिए बढ़िया होते है लेकिन शरीर की प्रकृति के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए आजकल डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को मिलेट्स खाने की सलाह देते हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार भी हेल्दी मिलेट्स की दुनियाभर में प्रचार कर रही है। इसी वजह से लोग मिलेट्स को लेकर जागरुक हो रहे हैं और डाइट में मिलेट्स जरुर शामिल करें। इसके सेवन से शरीर को विटामिन, खनिज और फाइबर अच्छी मात्रा मे मिलते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर की प्रकृति के अनुसार मिलेट्स यानी मोटे अनाज का सेवन करें।

वात प्रकृति में कौन-सा मिलेट खाएं?

डॉक्टर के मुताबिक, जिन लोगों के शरीर में वात प्रकृति होती है या जिन्हें ज्यादा ठंड लगती है उन सभी लोगों को अपनी डाइट में बाजरा शामिल करना चाहिए। क्योंकि बाजरा गर्म तासीर का मिलेट है, जिससे आपके शरीर में वात दोष कंट्रोल हो  सकता है। बाजरा ग्लूटन फ्री होता है और वेटलॉस में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा डायबिटीज भी कम हो सकती है। 

पित्त प्रकृति में कौन-सा मिलेट खाएं?

जिन लोगो के शरीर में पित्त प्रकृति होती है या जिनके शरीर में बेहद गर्मी होती है उन्हें ज्वार का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्वार की तासीर काफी ठंडी होती है। ज्वार के सेवन से शरीर पित्त को शांत करता है और वात को बढ़ाता है। वहीं इसके सेवन से कई पोषक तत्व हैं, जैसे  फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम आदि। इसमें विटामिन बी-कॉम्पलेक्स और प्रोटीन भी पाया जाता है।

कफ प्रकृति में कौन-सा मिलेट खाना सबसे बेहतर हैं

रागी का सेवन तीनों यानी कफ, वात और पित्त प्रकृति के लोग कर सकते हैं। क्योंकि इसकी तासीर न ठंड़ी होती है और न ही गर्म होती है। रागी का सेवन करने से कई फायदे होते है। इन मिलेट्स को आप अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़