प्रिंस हैरी और मेगन के जीवन पर लिखी गई किताब जानिए कब होगी प्रकाशित

finding freedom

प्रिंस हैरी और मेगन पर लिखी गई किताब अगस्त में प्रकाशित होगी।इस किताब को शाही परिवार से जुड़ी खबरें लिखने वाले ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा है। किताब का नाम ‘फाइंडिग फ्रीडम: हैरी एंड मेगन एंड द मेकिंग ऑफ ए मॉडर्न रॉयल फैमिली’ है। यह पुस्तक दुनिया भर में 11 अगस्त से उपलब्ध होगी।

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल के जीवन पर लिखी गई किताब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन के प्री बुकिंग (किताब प्रकाशित होने से पहले खरीद) सूची में शीर्ष पर चल रही है। इस किताब को शाही परिवार से जुड़ी खबरें लिखने वाले ओमिड स्कोबी और कैरोलीन डुरांड ने लिखा है। किताब का नाम ‘फाइंडिग फ्रीडम: हैरी एंड मेगन एंड द मेकिंग ऑफ ए मॉडर्न रॉयल फैमिली’ है। यह पुस्तक दुनिया भर में 11 अगस्त से उपलब्ध होगी।

इसे भी पढ़ें: अपने परिवार के लिए इतनी दौलत छोड़कर दुनिया से हमेशा के लिए चले गये इरफान खान

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अमेजन ने इस किताब की विवरणी में लिखा है कि पहली बार ‘फाइंडिंग फ्रीडम (स्वतंत्रता की तलाश) अपने हेडलाइन से आगे बढ़ पाया है। किताब में हैरी और मेगन की साथ की जिंदगी से जुड़े कई विवरण हैं। किताब में कई अफवाहों और दंपत्ति को लेकर बनी कई धारणाओं को खारिज किया गया है। ससेक्स के ड्यूक और डचेस (हैरी और मेगन) ने इस साल की शुरुआत में खुद को शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर अलग कर लिया था और फिलहाल वह अपने बेटे आर्ची के साथ लॉस एंजिलिस के बंगले में रहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़