अमेरिकी अभिनेता डीन स्टेनटेन का निधन

American actor Dean Stanstein dies
[email protected] । Sep 16 2017 11:33AM

‘‘महान हैरी डी स्टेनटेन हमें छोड़ गए।’’ स्टेनटेन हाल ही में टीवी शो ‘बिग लव’ में नजर आए थे और जॉनी डेप के साथ एनिमेशन फिल्म ‘रांगो’ में उन्होंने अपनी आवाज दी थी।

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता हैरी डीन स्टेनटेन का लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके एजेंट जॉन एस केली के अनुसार उनका निधन ‘सेडार-सिनाई मेडिकल सेंटर’ में बढ़ती उम्र के चलते हुआ। ‘एलियन’, ‘द ग्रीन माइल’, ‘प्रिटी इन पिंक’ और ‘द अवेंजर्स’ जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आ चुके हैरी ने करीब 150 टेलीवीजन शो एवं फिल्में की हैं। 

फिल्मकार डेविड लिंच ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘महान हैरी डी स्टेनटेन हमें छोड़ गए।’’ स्टेनटेन हाल ही में टीवी शो ‘बिग लव’ में नजर आए थे और जॉनी डेप के साथ एनिमेशन फिल्म ‘रांगो’ में उन्होंने अपनी आवाज दी थी। संगीत प्रेमी हैरी ने ‘द हैरी डीन स्टेनटेन बैंड’ का गठन भी किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़