भारत की मदद को लेकर हॉलीवुड पॉप स्टार कैमिला कैबेलो ने की अपील, इंस्टाग्राम पर लिखा यह पोस्ट

Camila Cabello,

कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों से भारत की मदद करने की अपील की है।उन्होंने लिखा, भारत कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना कर रहा है और उसे लोगों की जान बचाने के लिये संसाधनों तथा मदद की जरूरत है।

लॉस एंजिलिस। पॉप स्टार कैमिला कैबेलो ने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया फॉलोवरों से कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच फंड जुटाकर भारत की मदद करने की अपील की है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि दुनियाभर के लोगों को स्वास्थ्य संकट से निपटने में भारत की मदद के लिये साथ आना चाहिये।

इसे भी पढ़ें: अभिनेता रंधीर कपूर ICU से आये बाहर, डॉक्टर ने कहा- सेहत अब पहले से बेहतर

उन्होंने लिखा, भारत कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना कर रहा है और उसे लोगों की जान बचाने के लिये संसाधनों तथा मदद की जरूरत है। यदि आप चाहें तो गिव इंडिया के लिये 10 लाख डॉलर जुटाने में जय शेट्टी तथाराधिका देवलुकिया की मदद कर सकते हैं और उनका प्रायोजक इंडियास्पोरा इसकी देखरेख करेगा। हम कुछ अच्छा करने का प्रयास कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़