दीपिका ने एलन डी जेनेरस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

[email protected] । Jan 27 2017 4:45PM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित अमेरिकी टॉक शो की मेजबान एलन डी जेनेरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दीपिका (31) ने डी जेनेरस के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रतिष्ठित अमेरिकी टॉक शो की मेजबान एलन डी जेनेरस को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। दीपिका (31) ने डी जेनेरस के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ''शानदार शख्सियत एलन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’’ 

दीपिका ने हॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म ‘ट्रीपल एक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के प्रचार के सिलसिले में ‘द एलन डी जेनेरस शो’ पर पहली बार शिरकत की थी। डी जेनेरस का 59वां जन्मदिन है। हॉलीवुड कलाकार कैरी वाशिंगटन, ब्रिटनी स्पीयर्स, कैट वाल्श और निक मीनाज ने भी डी जेनेरस को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़