पिता बन गए हैं Henry Cavill, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में गर्लफ्रेंड Natalie Viscuso के साथ बेबी स्ट्रॉलर को धक्का देते हुए देखा गया

Henry Cavill
Instagram
एकता । Jan 20 2025 4:49PM

पीपल मैगजीन के अनुसार, हेनरी और नताली को 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में एक बेबी स्ट्रॉलर को धक्का देते हुए देखा गया। बता दें, हेनरी एक बेटे के पिता बने हैं या बेटी के, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है और बच्चे के जन्म की तारीख और नाम भी अभी तक गुप्त है।

27 मिलियन दिलों की धड़कन हेनरी कैविल पिता बन गए हैं। अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो के साथ अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जोड़े ने इस बात की घोषणा नहीं की है। लेकिन सामने आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता और उनकी गर्लफ्रेंड को हाल ही में एक बेबी स्ट्रॉलर के साथ स्पॉट किया गया।

इसे भी पढ़ें: Formula One के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को डेट कर रही हैं Sofia Vergara? लंच डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

पीपल मैगजीन के अनुसार, हेनरी और नताली को 18 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया में एक बेबी स्ट्रॉलर को धक्का देते हुए देखा गया। बता दें, हेनरी एक बेटे के पिता बने हैं या बेटी के, इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है और बच्चे के जन्म की तारीख और नाम भी अभी तक गुप्त है।

इसे भी पढ़ें: Chris Martin ने गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ मुंबई के Babulnath Temple में दर्शन किए, देखें वीडियो

हेनरी कैविल पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में हैं। यहां वह लाइव-एक्शन वोल्ट्रॉन फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हेनरी ने अप्रैल 2024 में अपने पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। न्यूयॉर्क शहर में 'द मिनिस्ट्री ऑफ अनजेंटलमैनली वारफेयर' के प्रीमियर के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिता बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़