Lollapalooza India 2023 । भारत पहुंचें Jackson Wang, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, मुंबई में आज करेंगे परफॉर्म

Jackson Wang In India
Instagram
एकता । Jan 29 2023 2:20PM

जैक्सन के शनिवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहाँ फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कई घंटों से इंतजार कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फैंस द्वारा सिंगर का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई के मशहूर पॉप बैंड GOT7 के सदस्य जैक्सन वांग शनिवार देर रात भारत पहुंच चुके हैं। सिंगर के भारत आने की खबर से चर्चा का माहौल शनिवार सुबह से ही गरमाया हुआ था। जैक्सन के शनिवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहाँ फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कई घंटों से इंतजार कर रहे थे। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फैंस द्वारा सिंगर का भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान की कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

एयरपोर्ट के बाहर फैंस से मिले जैक्सन

जैक्सन उन चुनिंदा विदेशी सिंगरों में से एक है, जिनकी भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। सिंगर के भारत आने की खबर सुर्खियों में आते ही मुंबई एयरपोर्ट के बाहर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई। जैक्सन की फ्लाइट लेट थी, लेकिन बावजूद इसके फैंस एयरपोर्ट के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे। सिंगर के मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही फैंस ने बड़े-बड़े बैनरों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। जैक्सन से मिलने और सेल्फी लेने के लिए फैंस ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद मुंबई पुलिस की मदद से उन्हें सिक्योरिटी के साथ वहां से बाहर निकाला गया। इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Oscars 2023 । Michelle Yeoh ने रचा इतिहास, Best Actress का नॉमिनेशन पाने वाली पहली एशियाई मूल की अभिनेत्री बनीं

लोलापालूजा इंडिया में परफॉर्म करेंगे जैक्सन वांग

Got7 स्टार 29 जनवरी यानि आज लोलापालूजा इंडिया 2023 में परफॉर्म करते नजर आने वाले हैं। इस कार्यक्रम में वह शाम करीब 7:30 बजे एक घंटे के लिए प्रस्तुति देंगे। बता दें, लोलापालूजा एक म्यूजिक फेस्टिवल है, जिसमें ग्लोब की तमाम हस्तियां परफॉर्म करती है। मुंबई में इसके आयोजन के साथ यह पहला मौका होगा जब एशिया में इस फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल की शुरुआत लगभग एक दशक पहले अमेरिका में हुई थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी रैपर Doja Cat के लुक ने खींचा सभी का ध्यान, कोई कह रहा 'रेड चीली सॉस' तो कोई 'छोटा पंडित'

लोलापालूजा इंडिया 2023

लोलापालूजा इंडिया 2023 फेस्टिवल माया नगरी मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 28 जनवरी की शाम को शुरू हो चुका है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोलापालूजा इंडिया 2023 के उद्घाटन समारोह में द स्ट्रोक्स, डिप्लो और इमेजिन ड्रैगन्स के साथ एपी ढिल्लों, डिवाइन, प्रतीक कुहाड़ समेत कई मशहूर संगीतकारों ने परफॉर्म किया और कई आज परफॉर्म करने वाले हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़