मारिया कैरी ने अपनी बहन की गिरफ्तार से पल्ला झाड़ा

[email protected] । Aug 29 2016 4:21PM

पॉप संगीत की स्टार गायिका मारिया केरी की बहन को न्यूयार्क में वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त अभियान के दौरान एलिसन केरी को पकड़ा।

लॉस एंजिलिस। पॉप संगीत की स्टार गायिका मारिया केरी की बहन को न्यूयार्क में वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त अभियान के दौरान एलिसन केरी को पकड़ा। उन्हें एड्स है। मैगजीन ने लिखा है कि एलिसन अपने पुराने रास्ते पर लौट गयी हैं। एलिसन पिछले कुछ सप्ताह से एक स्थानीय होटल में ठहरी हुयी थीं और कथित रूप से वहीं से इंटरनेट के जरिये अपनी सूचनायें और विज्ञापन पोस्ट कर रही थीं।

पुलिस को एलिसन के विज्ञापन के संबंध में एक खुफिया सूचना मिली, जिसमें उन्हें हिट गीत ‘फंतासी’ गाने वाली पॉप सुपर स्टार की बहन बताया गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एक ‘स्टिंग’ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक खुफिया अधिकारी ने ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया, जिसके बाद 55 साल की एलिसन को गिरफ्तार कर लिया गया। सुगेर्टाइस सिटी कोर्ट ने उन्हें अपराधी पाया और अल्सटर काउंटी जेल में भेज दिया है। कोर्ट की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी।गिरफ्तारी के समय एलिसन ने पुलिस अधिकारी को बताया कि वह मारिया केरी की बहन है। पुलिस ने उनकी पहचान की पुष्टि कर ली है। कैरी ने अपनी बहन की गिरफ्तारी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह एलिसन और अपने भाई मॉर्गन से अलग हो चुकी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़