क्या आपने देखा प्रियंका चोपड़ा का ''बाजार'' मैगजीन के लिए करवाया गया नया फोटोशूट

new-photoshoot-done-for-priyanka-chopra-bazaar-magazine
रेनू तिवारी । Feb 29, 2020 3:38PM
प्रियंका चोपड़ा मार्च के महीने में प्रकाशित होने वाली मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका ने अलग-अलग ड्रेस पहनी हुई है।

अमेरिका की मशहूर मैगजीन 'हार्पर बाजार' के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने नया फोटोशूट करवाया है। प्रियंका चोपड़ा मार्च के महीने में प्रकाशित होने वाली मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर इस फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका ने अलग-अलग ड्रेस पहनी हुई है। 

प्रियंका चोपड़ा ने पहली तस्वीर में ब्लैक कलर की नेट वाली ड्रेस पहनी हुई है। इसमें वह काफी हॉट लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक को काफी अच्छे से केरी किया हुआ है। उन्होंने सिर पर नेट का स्काफ पहना हुआ है। प्रियंका ने ये पोज एक गाड़ी के गेट पर खड़े होकर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा का दूसरा फोटो टाइगर प्रिंट की Dolce & Gabbana ब्रांड की ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में करवाए गये फोटोशूट में से एक तस्वीर को बाजार ने अपना कवर पेज बनवाया है। 

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने क्लोज फेस के भी पोज दिए हैं। यहां देखें प्रियंका का नया फोटोशूट-

अन्य न्यूज़