रंग-रंगीली होली आई (कविता)

होली आई होली आई, रंग रंगीली होली आई... बच्चों की लिए अमृता गोस्वामी की लघु कविता।

होली आई होली आई,
रंग रंगीली होली आई।

चेहरे सबके रंगे-रंगे हैं,

होली पर सब संग मिले हैं।


चाचा-भतीजा, भैया-भाभी,  

सब के हाथ है रंग-पिचकारी। 


नीले, पीले, हरे, गुलाबी,  

होली कितने रंगों वाली।


भूलकर सारे भेद-भाव,  

खेल रहे हैं सब होली साथ ।


गुझियों सी मीठी होली है,  

मेल बढ़ाती प्यारी होली है। 

- अमृता गोस्वामी 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़