मलेशिया में फंसे 113 भारतीय यात्री घर के लिए रवाना

malaysia

कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग ने यात्रा प्रतिबंध के कारण कुआलालंपुर के हवाई अड्डे पर फंसे 113 भारतीय यात्रियों को सुरक्षित निकालने में समन्वय किया। भारतीय मिशन ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, घर की तरफ और चिंतामुक्त।

कुआलालंपुर। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अपनी यात्रा के रास्ते में फंसे 113 भारतीय यात्री मलेशिया से सोमवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि पहले भारतीयों को स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और सामुदायिक संस्थाओं के समन्वय के जरिए विभिन्न होटलों और हास्टल में ले जाया गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में एक दिन में 139 लोगों की मौत, ट्रंप ने जमाखोरी रोकने के आदेश जारी किए

कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग ने यात्रा प्रतिबंध के कारण कुआलालंपुर के हवाई अड्डे पर फंसे 113 भारतीय यात्रियों को सुरक्षित निकालने में समन्वय किया। भारतीय मिशन ने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, घर की तरफ और चिंतामुक्त।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़