पानी में मछली पकड़ने वाला जहाज पलटा, 19 मछुआरे अब भी लापता

19 Fishermen Still Missing In Bay Of Bengal
[email protected] । Jul 18 2018 4:12PM

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को लापता हुए 19 मछुआरों का अब तक कुछ पता नहीं चला है हालांकि मछुआरों के एक संगठन ने एक द्वीप के पास एक शव मिलने का आज दावा किया है।

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)। बंगाल की खाड़ी में मंगलवार को लापता हुए 19 मछुआरों का अब तक कुछ पता नहीं चला है हालांकि मछुआरों के एक संगठन ने एक द्वीप के पास एक शव मिलने का आज दावा किया है। पश्चिम बंगाल संगठित मछुआरा संघ के मुताबिक शव डलहौजी द्वीप से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर मिला और इसके नजदीक ही डूबने वाला पहला ट्रॉलर “ एफबी जॉय किशन ” मिला।

हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लापता लोगों की तलाश के लिए तटरक्षक बल का जेट इंजन से चलने वाला वाहन (होवरक्राफ्ट) और एक विमान सेवा में लगाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक मोटर लॉन्च (छोटा सैन्य पोत) और मछुआरा संघ के छह ट्रॉलर भी बचाव अभियान के लिए समुद्र में भेजे गए हैं। मंगलवार को सुंदरबन इलाके के फ्रेजरगंज में तीन ट्रॉलरों के पलट जाने के बाद 19 मछुआरे लापता हो गए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़