तोक्यो में ओलंपिक शुरु होने के बाद वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

TokyoTokyo

ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की इस राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किये गये। तोक्यो में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 2,848 नये मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है।

तोक्यो। ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की इस राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किये गये। तोक्यो में मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण के 2,848 नये मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से तोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र में मतभेद दूर करने, नागरिकों की सर्वोत्तम क्षमता को सामने लाने की ताकत है: राष्ट्रपति

इस महामारी से निपटने के लिए तोक्यो में चौथी बार आपातकाल लागू किया गया है। यह अगले महीने ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों तक जारी रहेगा। ओलंपिक खेल बीते शुक्रवार को शुरू हुए हैं और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक तेजी से फैलने वाले वायरस के डेल्टा प्रकार से मामले और बढ़ सकते है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़