Morocco Earthquake | मोरक्को के भीषण भूकंप में 632 लोगों की मौत, 329 अन्य घायल, बचाव कार्य जारी, मरने वालों की बढ़ सकती है संख्या

अफ्रीकी देश मोरक्को में 9 सितंबर को सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी। यह बेहद की तेज भूकंप था जिसने मिनटों में बड़ी-बड़ी इमारतों को धराशाही कर दिया। भीषण भूकंप ने चंद सेकेंड में पूरे शहर को तबाह कर दिया।
रबात। अफ्रीकी देश मोरक्को में 9 सितंबर को सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गयी। यह बेहद की तेज भूकंप था जिसने मिनटों में बड़ी-बड़ी इमारतों को धराशाही कर दिया। भीषण भूकंप ने चंद सेकेंड में पूरे शहर को तबाह कर दिया। अब तक शक्तिशाली भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या 632 है। बचाव कार्य तेजी से जारी है और ये अभी मौत के शुरूआती आकंड़े हैं। मौत के आंकड़े बढ़ सकते हैं। जब तक अभी बचाव कार्य जारी रहेगा मौत के आकड़े स्थाई नहीं होंगे। घायलों की संख्या 329 बताई जा रही है। उत्तर अफ्रीकी देश में भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया। इमारतें नष्ट हो गईं और प्रमुख शहरों के निवासियों को अपने घरों से भागना पड़ा।
Morocco earthquake death toll rises to at least 632. 😭
— Allah Islam Quran (@AllahGreatQuran) September 9, 2023
Our hearts and prayers are with our brothers and sisters in #Morocco 🇲🇦 pic.twitter.com/YGCKVeqmG0
मोरक्को में भीषण भूकंप
मोरक्को में शुक्रवार रात भीषण भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई और ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 632 लोगों की मौत हो गई है और 329 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्रालय ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान शहरों और कस्बों के बाहर हुआ है।
इसे भी पढ़ें: क्या है African Union जिसे G20 में किया गया शामिल, कब हुआ था गठन और कौन से देश इसके सदस्य हैं?
भूकंप के डरा देने वाले वीडियो आये सामने
मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है। मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। भूकंप के केंद्र के पास स्थित एक शहर के प्रमुख ने मोरक्को की समाचार साइट ‘2एम’ को बताया कि निकटवर्ती शहरों के कई घर आंशिक रूप से या पूरी तरह ढह गए हैं, कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। तलत एन’याकूब शहर के प्रमुख अब्दर्रहमान ऐत दाउद ने बताया कि प्राधिकारी प्रांत में सड़कों को साफ कर रहे हैं, ताकि एम्बुलेंस वहां से गुजर सकें और प्रभावित आबादी को सहायता मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि पर्वत पर स्थित गांवों के बीच अत्यधिक दूरी होने के कारण नुकसान का आकलन करने में समय लगेगा।
🚨🚨🇲🇦Following the 7.1 earthquake striking Morocco, the Kutubiyya Mosque may collapse 😨#Earthquake #Seisme #زلزال pic.twitter.com/SFB0Kqr16u
— AkramPRO (@iamAkramPRO) September 9, 2023
भूकंप के केंद्र मोरक्को का पर्वतीय क्षेत्र बचाव कार्य में मुश्किलें
स्थानीय मीडिया ने बताया कि भूकंप के केंद्र के आसपास के पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले सड़क मार्ग बाधित हो जाने के कारण बचाव अभियान धीमा है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी और भूकंप बाद के झटके कई सेकंड तक जारी रहे। अमेरिकी एजेंसी ने 19 मिनट बाद 4.9 तीव्रता का भूकंप के बाद का झटका आने की सूचना दी। शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र मराकेश से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में अल हौज प्रांत के इघिल शहर में था।
इसे भी पढ़ें: BSF Jawan missing From LoC | जम्मू-कश्मीर में LoC पर तैनात BSF जवान लापता, खोजने के लिए चलाया गया सर्च अभियान
यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 18 किलोमीटर गहराई में था, जबकि मोरक्को की भूकंप निगरानी एजेंसी के मुताबिक, इसका केंद्र आठ किलोमीटर गहराई में था। उत्तरी अफ्रीका में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं। ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स’ में भूकंपीय निगरानी और चेतावनी विभाग के प्रमुख लाहकन म्हन्नी ने ‘2एम’ टीवी से कहा कि यह क्षेत्र में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है।
मोरक्को के अगादिर शहर के पास 1960 में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी। इस भूकंप के बाद मोरक्को में निर्माण संबंधी नियमों में बदलाव किया गया था, लेकिन कई इमारतें, खासकर गांवों में घर भूकंप रोधी नहीं हैं। भूमध्यसागरीय तटीय शहर अल होसेइमा के पास 2004 में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 600 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। ‘पुर्तगीज इंस्टीट्यूट फॉर सी एंड एटमॉस्फियर’ और अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, भूकंप के झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।
We all dey here cool saana earthquake happen in Morocco
— Kuame Oliver 💕 (@KuameOliver_) September 9, 2023
pic.twitter.com/CTllAWV7qW
🚨🎥A terrifying moment of a collapse captured by a security camera during the earthquake in Morocco. 😨💔#هزة_أرضية #المغرب #زلزال_المغرب #مراكش #seisme #earthquake pic.twitter.com/Hhah1lCgZp
— AkramPRO (@iamAkramPRO) September 9, 2023
अन्य न्यूज़












