पेरू में फिर बाढ़ आने से एक दर्जन लोगों की मौत

[email protected] । Mar 17 2017 11:58AM

पेरू में फिर असामान्य रूप से भारी बारिश होने के बाद गलियों और घरों में मटमैला पानी भर गया, जबकि अब पेरू की राजधानी लीमा में बाढ़ आने की आशंका उत्पन्न हो गयी है।

लीमा। पेरू में फिर असामान्य रूप से भारी बारिश होने के बाद गलियों और घरों में मटमैला पानी भर गया, जबकि अब पेरू की राजधानी लीमा में बाढ़ आने की आशंका उत्पन्न हो गयी है। भारी बारिश के कारण करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो गयी। लीमा में पिछले तीन दिनों से जारी तेज बारिश से यहां भारी तबाही मची हुई है, इससे लीमा के करीब एक करोड़ निवासी हैरत में है क्योंकि इस रेगिस्तानी शहर में आमतौर पर बारिश नहीं होती है।

लीमा के दक्षिण में करीब 53 किमी दूर गुरुवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में एक महिला कीचड़, लकड़ी के और खेतिहर जानवरों के मलबे में फंसने के बाद बच गयी। यहां के निवासियों ने यह घटना फोन में कैद की। अपनी दोनों पुत्रियों को स्कूल में छोड़ने के बाद 32 साल की इवान्जेलिना चामोरो और उनके पति सुअरों को खाना खिला रहे थे तभी वह भूस्खलन में फंस गए। इसके बाद वह एक पुल के पास संभली और लकड़ी के सहारे उठीं। वह धीरे धीरे कीचड़ में चलते हुये किनारे पर पहुंची। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्हें लगता है कि बारिश की वजह अल निनो है। इसके कारण पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह का पानी गर्म हो जाता है, यह करीब दो सप्ताह तक जारी रहता है। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष तूफान में अब तक करीब 62 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 12,000 घर तबाह हो गए हैं।

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़