रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा, लाल सागर के बंदरगाहों और राजधानी रियाद पर ड्रोन व मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि सऊदी गठबंधन ने कई हमलों को नाकाम करने का दावा किया है, लेकिन इस भीषण सैन्य टकराव से पूरे क्षेत्र में तनाव बेहद बढ़ गया है।
न डर है न मिसाइलों का खौफ है और ना ही अमेरिकी चीनी हथियारों से कोई हिचकिचाहट। हूतियों का ऐसा काफिला नजर आया। रेगिस्तान की धूल उड़ाता हुआ काफिला उस दौर में आगे बढ़ रहा है जब यमन से लेकर सऊदी अरब और लाल सागर तक बारूद की आग भड़की हुई है। हूतियों का यह काफिला किसी भी देश के होश उड़ाने के लिए काफी है। दरअसल हूती और सऊदी की जंग अब अपने औसत स्तर से बाहर हो चुकी है। मतलब बेकाबू। हाल की बात करें तो एक तरफ हूती लड़ाके सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा पर हमले का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ लाल सागर के बंदरगाहों और राजधानी रियाद तक ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बरसात हो रही है। हूतियों के काफिले की ताजा तस्वीरें उस दौर की याद दिलाती है जब घोड़े, हाथियों और पैदल सेना का दौर हुआ करता था। गड़गड़ाहट की आवाज के साथ सेनाएं दुश्मन देश की ओर दौड़ पड़ती थीं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और अमेरिका ईरान टकराव के असर उसके बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ मोर्चाबंदी और तेज कर दी। बीते कुछ दिनों में सऊदी के ऊर्जा ठिकानों, बंदरगाहों और राजधानी रियाद को निशाना बनाकर किए गए दावों और जवाबी कार्रवाइयों ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। सबसे बड़ा शोर सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी राज तन्वुरा को लेकर मचा है।
इसे भी पढ़ें: बाप रे...सऊदी के दिल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, मुश्किल में MBS!
हूतियों ने राज तन्वुरा तेल रिफाइनरी पर हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इससे वहां आग लग गई, भीषण विस्फोट हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों में भी रिफाइनरी इलाके से घना काला धुआं उठता दिखाई देने की रिपोर्ट सामने आई जबकि शिपिंग सूत्रों के हवाले से आई टर्मिनल पर तेल लोडिंग रोके जाने की चर्चा भी है। वहीं नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि राज तनूरा के पास चार ड्रोनों को रोका और नष्ट किया गया, जिससे मलबा गिरा लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन काले धुएं का गुबार बताता है कि ये सिर्फ मलबा नहीं बल्कि कोई भीषण अटैक था। मामला सिर्फ रिफाइनरी तक का नहीं रहा बल्कि लाल सागर के बंदरगाहों और राजधानी रियाद तक तनाव फैल चुका है। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के मुताबिक लाल सागर तट के पास जिद्दा के इस्लामिक बंदरगाह के करीब एक ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, जबकि जाजान बंदरगाह पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने से मामूली नुकसान होने की बातें कही गई। इसके अलावा रियाद की ओर दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को भी एयर डिफेंस द्वारा रोके जाने का दावा हुआ। इससे पहले 24 नवंबर को रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट की एक इमारत पर हुए हमले में दो भारतीय नागरिकों समेत 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई, जिस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी निंदा की थी। उधर हूतियों का कहना है कि तमाम कार्रवाइयां हुदैदा और यमन के अन्य इलाकों पर हुए हवाई हमलों और नागरिक मौतों का बदला है।
इसे भी पढ़ें: Saudi Arabia: रियाद के Financial District पर हूती का अटैक, 2 भारतीयों समेत 11 घायल
साथ ही उन्होंने लाल सागर के बंदरगाहों को लेकर चेतावनी भी जारी की। दूसरी ओर सऊदी गठबंधन ने यमन के हुदैदा, सादा और आमरान समेत कई इलाकों में हूती ठिकानों पर कार्रवाई करने और 24 सितंबर से अब तक 209 हवाई हमलों को नाकाम करने का दावा किया। वहीं यमन में अदन के करीब हूतियों की बढ़ती हलचल की खबरों के बीच सरकारी बलों ने सुरक्षा मोर्चे पर कड़ी तैयारी कर ली है। हालांकि यमनी सेना ने अदन के सुरक्षित होने का दावा किया, मगर हूतियों के आगे सऊदी बुरी तरीके से बेहाल नजर आ रहा है। ईरान के हथियारों का जखीरा इतना बड़ा है कि उसमें से कब क्या निकल जाए कोई नहीं जानता। अमेरिका और इसराइल अगर जंग पर आमादा है तो ईरान भी अरब मुल्कों की तरह नहीं है कि मदद के लिए यहां वहां ताकता रहेगा। वो इस मामले में खुद मुख्तार है और एक से बढ़कर एक हथियार उसके पास है।
अन्य न्यूज़














