नाटो के एजेंडे में शीर्ष पर है अफगानिस्तान: स्टोल्टनबर्ग

[email protected] । Apr 5 2016 4:39PM

व्हाइट हाउस द्वारा अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सैन्य गठबंधन को प्रभावी भागीदार करार दिए जाने के साथ ही नाटो ने कहा कि यह दक्षिण एशियाई देश उसके एजेंडे में शीर्ष पर है।

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस द्वारा अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में सैन्य गठबंधन को एक प्रभावी भागीदार करार दिए जाने के साथ ही नाटो ने कहा है कि यह दक्षिण एशियाई देश उसके एजेंडे में शीर्ष पर है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के बाद नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टनबर्ग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अफगानिस्तान हमारे एजेंडे में शीर्ष पर है। अफगानिस्तान हमारा अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्तरी अमेरिका और यूरोप में एकता के महत्व को दिखाता है, क्योंकि अफगानिस्तान में हमारा सैन्य अभियान अमेरिका में हुए 9..11 आतंकी हमले के खिलाफ सीधा जवाब है। और यूरोपीय, कनाडाई सैनिकों ने अमेरिकी सैनिकों के साथ मिलकर अफगानिस्तान में कई साल लड़ाई लड़ी।’’ ओबामा ने कहा, ‘‘हमने अफगानिस्तान को लेकर स्वस्थ वार्ता की, जिसमें नाटो अमेरिका के साथ स्पष्ट रूप से एक असाधारण भागीदार रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नाटो देशों द्वारा किए गए बलिदान के लिए आभारी हैं..उनके स्त्री-पुरूष अमेरिकी सैनिकों के साथ लड़े। उन्होंने साथ लड़ाई लड़ी और साथ मिलकर शहादत दी।’’ व्हाइट हाउस ने कहा कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में नाटो अमेरिका का एक प्रभावी भागीदार रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़