भारत की तरह ब्रिटेन में भी बजी ताली-थाली, हैरी पॉटर स्टार एमा वॉटसन ने शेयर किया वीडियो

britian
निधि अविनाश । Mar 28 2020 7:19PM

अब भारत जैसा ही नजारा कुछ ब्रिटेन में भी देखने को मिला है। जिस तरीके से पूरा भारत तालियों से गूंज उठा था वैसा ही कुछ अब ब्रिटेन में भी देखने को मिल रहा है।बता दें कि हैरी पोटर स्टार एमा वाटसन ने इंस्टाग्राम पर डॉक्टरों को थैक्यू कहते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

नई दिल्ली। रविवार यानि की 22 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया था। इस जनता कर्फ्यू के मुताबिक देशवासियों को  ताली, थाली, घंटी और शंख बजाकर डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करना था। कोरोना वायरस की महामारी में लोगों की जान को बचाने के लिए पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि इस कर्फ्यू में शाम 5 बजे भारत के सभी देशवासी देशभर के डॉक्टरों  का ताली, थाली बजाकर शुक्रिया करें। अब भारत जैसा ही नजारा कुछ ब्रिटेन में भी देखने को मिला है। जिस तरीके से पूरा भारत तालियों से गूंज उठा था वैसा ही कुछ अब ब्रिटेन में भी देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: प्रिंस चार्ल्स के बाद अब PM बोरिस जॉनसन भी कोरोना से संक्रमित,ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि हैरी पोटर स्टार एमा वाटसन ने इंस्टाग्राम पर डॉक्टरों  को थैक्यू कहते हुए एक वीडियो शेयर किया है। एमा ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि " मैं उस देश का होने पर गर्व करती हूं, जो किसी को भी मेडिकल मदद देने लिए तैयार रहता है। मैं हमारे मेडिकल वर्कर्स पर गर्व करती हूं तो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की मदद कर रहे हैं। इस वीडियो को नताशा क्लार्क ने लिया है" इस वीडियो में आप साफ देख पाएंगे कि लोग कैसे तालियों और सिटियों से देशभर के डॉक्टरों  को थैंक्यू कह रहे है। यह कर्फ्यू ब्रिटेन में गुरूवार यानि कि 26 मार्च 2020  को हुआ था जिसमें लोग अपने घरों के बाहर खड़े होकर ताली, थाली और सिटियों से डॉक्टरों  को शुक्रिया कहते नजर आ रहे है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे हैं ट्रेंड?

हॉलीवुड स्टार एमा वाटसन के अलावा इंग्लैंड के रॉयल फैमिली ने भी हेल्थ वर्कस के लिए  तालियां बजाकर शुक्रिया किया। आप यह तस्वीरें और वीडियो रॉयल फैमिली के इंस्टाग्राम अंकाउट पर आसानी से देख सकते है। जिसमें कैंब्रिज के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरिन के बच्चें प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस शर्लेट और प्रिंस लुईस ने तालियां बजाते हुए दिख रहे है। 

  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़