‘एअर इंडिया’ के विमान को मॉस्को में एहतियातन उतरा गया, बाद में बर्मिंघम रवाना

Air India
ANI

एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यक जांच के बाद विमान ने मॉस्को से उड़ान भरी और बृहस्पतिवार सुबह बर्मिंघम में उतरा। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

दिल्ली से बर्मिंघम जा रहे ‘एअर इंडिया’ के एक विमान को संदिग्ध तकनीकी खामियों के कारण बुधवार को एहतियातन मॉस्को में उतारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यक जांच के बाद विमान ने मॉस्को से उड़ान भरी और बृहस्पतिवार सुबह बर्मिंघम में उतरा। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध तकनीकी समस्याओं के कारण विमान को मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारा गया। जांच के बाद विमान बर्मिंघम के लिए रवाना हुआ। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़