भारत, इजरायल समेत आठ देशों की सेना, अब कैसे बचेगा ड्रैगन?

India Israel
अभिनय आकाश । Oct 22 2021 12:50PM

जल, थल और नभ यानी धरती, आकाश और समुंदर तीनों जगह पर भारत की वायुसेना, भारत की थल सेना और भारत की जल सेना जबरदस्त अभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास में भारत के साथ हैं अमेरिका और ब्रिटेन। दुनिया के हर कोने से चीन पर चौतरफा दवाब बनाने की के लिए काम चल रहा है।

एक तरफ एलएसी पर भारत की सेना चीन की हर हिमारत का जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ भारत अपने दोस्तों के साथ पूरी दुनिया में चीन के खिलाफ एक सैन्य गठबंधन बनाने में भी जुटा हुआ है। दुनिया के तीन लोकेशन पर एक साथ भारत और अमेरिका के सैन्य अभियान जारी हैं। केवल इतना ही नहीं दुनिया के आठ देश एक साथ सबसे बड़ी एयरफोर्स ड्रील में शामिल हो रहे हैं।  जल, थल और नभ यानी धरती, आकाश और समुंदर तीनों जगह पर भारत की वायुसेना, भारत की थल सेना और भारत की जल सेना जबरदस्त अभ्यास कर रही है। इस युद्धाभ्यास में भारत के साथ हैं अमेरिका और ब्रिटेन। दुनिया के हर कोने से चीन पर चौतरफा दवाब बनाने की के लिए काम चल रहा है। हिन्द महासागर के अंदर भारत, ब्रिटेन और अमेरिका की नेवल एक्सरसाइज चल रही है। अमेरिका के अलास्का प्रांत में भारत और अमेरिका की आर्मी ज्वाइंट एक्सरसाइज कर रही है। इजरायल में भारत का लड़ाकू विमान मिराज दुनिया के सात देशों के वायुसेना के साथ युद्ध के अभ्यास में लगा है।  

इसे भी पढ़ें: चीनी हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है अमेरिका, जो बाइडेन ने दिया बयान

अरब सागर में  नौसेनाएं युद्धाभ्यास कर रही

अरब सागर में भारत, ब्रिटेन और अमेरिका की नौसेनाएं युद्धाभ्यास कर रही हैं। सबसे शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ इस वक्त शक्ति प्रदर्शन के लिए निकला हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले जब चीन लगातार चाइवान को धमका रहा था उस वक्त ताइवान के समर्थन में एलिजाबेथ जापान और अमेरिका की जलसेनाओं के साथ ताइवान के पास ही तैनात था। अब क्वीन एलिजाबेथ ने भारतीय नौसेना के साथ हिन्द महासागर में मोर्चा संभाल लिया है। 

एक साथ तीन जगह अमेरिका संग युद्ध अभ्यास 

चीन को काउंटर करने के लिए वर्तमान दौर में अमेरिका भारत के इतना करीब आ चुका है कि एक ही वक्त में तीन जगह हिन्द महासागर, इजरायल और अलास्का  में भारत के साथ सैन्य अभ्यास कर रहा है। अलास्का में भारत और अमेरिका के तीन सौ से ज्यादा की संख्या में जवान एक-दूसरे के साथ कम्युनिकेशन स्कील्स पर काम कर रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच चलने वाले इस मिलिट्री एक्सरसाइज का नाम युद्धाभ्यास 2021 है। साल में दो बार दोनों देशों के बीच युद्धाभ्यास  नाम की सैन्य अभ्यास होती है। इसी सला इससे पहले फरवरी में दोनों देशों के बीच बीकानेर फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास हुए थे। ये सैन्य अभ्यास 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। 

इजरायल में चल रहा ब्‍लू फ्लैग 2021 इंटरनैशनल युद्धाभ्‍यास 

इसके अलावा इजरायल की वायुसेना भी इस वक्त भारत की वायुसेना के साथ युद्धाभ्यास कर रही है। जिसका नाम है ब्लूफ्लैग 2021। यरुशलम पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह अभ्‍यास अभी 28 अक्‍टूबर तक चलेगा।  इजरायल में चल रहे ब्‍लू फ्लैग 2021 इंटरनैशनल युद्धाभ्‍यास में दुनिया के कुल 8 देश हिस्‍सा ले रहे हैं। इनमें भारत और अमेरिका के साथ ही जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस, ग्रीस और अमेरिका के फाइटर भी शामिल हैं। ऐसा पहली बार है कि भारतीय मिराज विमान और फ्रांस के राफेल जेट एक साथ हिस्‍सा ले रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़