यूक्रेन के राजदूत ने रूसी राष्ट्रपति पर युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाने का किया अनुरोध, कही यह अहम बात

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने हताहतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारे नागरिक हताहत हो रहे हैं। हमारे मंत्रालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रूसी संघर्ष अभियान के परिणामस्वरूप पहले से ही बम विस्फोटों, गोलाबारी आदि से 16 बच्चे मारे जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: खूंखार कैदियों को रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल कर रहा यूक्रेन, इनके बारे में जानकर आप रहे जाएंगे दंग
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत में यूक्रेन के राजदूत डॉ इगोर पोलिखा ने बताया कि यूरोप ने बीते दिनों रूस के हवाई जहाजों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। रूसी अर्थव्यवस्था हर दिन चरमराती जा रही है। रूस अभूतपूर्व तरीके से हताहत हो रहा है। लगभग 5,300 रूसी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है।
Air space of Europe was closed for the Russian airplanes yesterday. The Russian economy is crippling every day. Russia is having absolutely unprecedented casualties. Approximately 5,300 Russian soldiers have lost their life: Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India pic.twitter.com/xnPxG085DN
— ANI (@ANI) February 28, 2022
उन्होंने कहा कि हम अपने सभी विदेशी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव डालें। आज हमारा प्रतिनिधिमंडल पहले दौर की शांति वार्ता करने गया। इस दौरान गोलाबारी, बमबारी हुई है।
डॉ इगोर पोलिखा ने कहा कि यूक्रेन के शरणार्थियों की संख्या 4 लाख को पार कर गई है। अगर युद्ध नहीं रुका तो यह संख्या 70 लाख तक पहुंच सकती है। बॉर्डर पर बहुत लंबी कतारें हैं। लाखों यूक्रेनियन कतार में खड़े हैं और वह लोग बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: रूस को सबक सिखाने का अमेरिका और कनाडा ने निकाला अनूठा तरीका, यूक्रेन को ऐसे करेंगे सपोर्ट
रूस में हो रहे प्रदर्शन
रूस में मॉस्को से लेकर साइबेरिया तक युद्ध विरोधी कार्यकर्ता यूक्रेन पर हमले के खिलाफ एक बार फिर से सड़कों पर उतर गए हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है और हर दिन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।
अन्य न्यूज़