Moscow Terror Attack की खुफिया जानकारी अमेरिका के पास पहले से थी! बाइडेन की बातों को नजरअंदाज करना पुतिन को पड़ गया भारी?

Moscow Terror Attack
Prabhasakshi
अभिनय आकाश । Mar 23 2024 12:27PM

रूस में मौजूद यूएस एबेंसी ने बड़े हमले की आशंका पहले ही जताई थी। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी निंदा की थी। पुतिन 18 मार्च को ही पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।

रूस में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में अब तक 80 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आपको बता दें कि कल हथियारों से लैस आतंकी एक मॉल में घुस गए थे। हथियारबंद आतंकियों ने वहां पर मौजूद भीड़ के ऊपर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। आतंकियों ने मॉल में पेट्रोल बम फेंककर आग भी लगा दी। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अमाक न्यूज एजेंसी के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को के बाहरी इलाके क्रास्नोगोर्स्क शहर में इसाईयों के एक बड़े सभा पर हमला किया। जिसमें सैकड़ों लोग घायल हो गए और मारे गए। उनके अपने सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने से पहले जगह पर भारी विनाश हुआ। 

इसे भी पढ़ें: मॉस्को में तबाही का मंजर, चारों तरफ चीख-पुकार, सबसे पुराने देश में हुआ हमला तो पीएम मोदी का आया बड़ा बयान

आईएसआईएस ने कहा कि हमला करने के बाद हमारे लड़ाके मौके से भाग निकले। वहीं रूसी विदेश मंत्री ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। इसके साथ ही रूस ने हमले में यूक्रेन का हाथ होने का दावा किया है। आधी रात को रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने आधिकारिक टेलिग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा है कि हमले को लेकर और सुरक्षा एजेंसियों के उठाए कदमों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लगातार जानकारी दी जा रही है। यूक्रेन ने हमले में हाथ होने से इनकार किया है। यूक्रेन ने बयान जारी कर कहा कि हम इस तरह के आरोपों को यूक्रेन विरोधी उन्माद को बढ़ावा देने में सहायक के रूप में मानते हैं। अंतरराष्ट्रीय समूहों में यूक्रेन को बदनाम करने का तरीका है। हमारे देश के खिलाफ रूसी नागरिकों को लामबंद किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने Moscow में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, कहा पार्टी रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

रूस में मौजूद यूएस एबेंसी ने बड़े हमले की आशंका पहले ही जताई थी। लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसकी निंदा की थी। पुतिन 18 मार्च को ही पांचवी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। इसके पांच दिन बाद बड़ा आतंकी हमला हुआ है। अमेरिका ने कहा कि मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने 7 मार्च को एक चेतावनी जारी की थी जिसमें चरमपंथी हमले की आशंका जताई गई थी। 9500 लोगों से अधिक की क्षमता वाले सिटी हॉल में जो कंसार्ट हो रहा था उसकी सारी टिकटें बिक चुकी थी और शूटिंग के वक्त उस हॉल में 6000 लोगों के होने की संभावना है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़