₹1,999 में CMF Buds Neo की सेल शुरू: 52 Hours Battery और ANC फीचर्स के साथ मार्केट में दी दस्तक

CMF Buds Neo
flipkart

CMF Buds Neo की भारत में बिक्री शुरू हो गई है जो 1,999 रुपये की किफायती कीमत पर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और 52 घंटे की बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स प्रदान करते हैं। यह उत्पाद बजट ऑडियो बाजार में नथिंग के सब-ब्रांड की रणनीतिक पैठ को दर्शाता है।

आज भारत में पहली बार CMF Buds Neo ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। दरअसल, इन ईयरबड्स को 20 अगस्त को भारत में पेश किया गया था,  जो कि एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), स्पेशियल साउंड और कई स्मार्ट फीचर्स ऑफर करते हैं। इनको आप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और ब्रांड के दूसरे रिटेल स्टोर्स के खरीद सकते हैं। असल में ये ईयरबड्स अकेले 11 घंटे तक औऱ केस के साथ कुल 52 घंटे तक प्लेबैक टाइम देगा । 

CMF Buds Neo: भारत में कीमत और सेल ऑफर्स

भारत में इस ईयरबड्स की कीमत ₹1,999 है। आज से आप CMF Buds Neo को ऑनलाइन Flipkart पर और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स जैसे Croma,  Reliance Digital और Vijay Sales पर बिकने के लिए तैयार है। बता दें कि, ये ईयरबड्स तीन कलर के साथ आता है, आपको Dark Blue, Black और White फिनिश में मिले जाएंगे।

CMF Buds Neo के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स में एक सर्कुलर डायल और इन-बिल्ट लैनयार्ड होल के साथ स्क्वायर-शेप्ड चार्जिंग केस मिलता है। यह डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए ईयरबड्स को IP54 रेटिंगी दी गई है, बल्कि केस सिर्फ पानी से बचान के लिए IPX2- रेटेड है। इतना ही नहीं, इस ईयरबड्स में टच कंट्रोल्स मिलते हैं, जिन्हें Nothing X एप के जरिए कस्टमाइज भी किया जा सकता है। साउंड क्वालिटी के लिए इसमें टाइटेनियम-कोटेड PET डोम और PEEK+PU साउंज वाले 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, वहीं एकजस्टेबल ANC सिस्टम के लिए कुल 4 माइक्रोफोन्स का यूज किया गया  है।

बैटरी बैकअप की बात करें ,तो ANC बंद रहने पर यह कुल 52 घंटे तक प्लेबैक टाइम देता है, जबकि ANC होने पर ये 30 घंटे तक चलता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़