America ने इस वजह से लगाई भारतीयों को हथकड़ियां, खुलासे से सभी हैरान

America
@USBPChief
अभिनय आकाश । Feb 7 2025 4:27PM

अब आपको जरा भारत की कहानी से रूबरू करवाते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से भारत इन दिनों दो चार हो रहा है। जिस तरह से बांग्लादेशी कानून तोड़ रहे हैं। उसी तरह से इन लोगों ने अमेरिका का कानून तोड़ा। अमेरिका की नजरों में हथकड़ी लगाकर भेजे गए सभी अप्रवासी अपराधी हैं। इन्हें वो चाहे तो जेल में भी डाल सकता था। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी अथॉरिटी ने सिर्फ पुरुषों को बांधा था।

अमेरिका से निकाले गए जंजीरों और हथकड़ियों में इन लोगों को देख पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। इसे भारत का अपमान बताया जा रहा है। कई लोग तो ये बोल रहे हैं कि इतनी तकलीफों में ये सभी लोग भारत कैसे आए होंगे। अमेरिका के इमीग्रेशन एंड कस्टम इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने भारतीय नागरिकों को सेना के सी-17 विमान में चढ़ाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे एक्स पर पोस्ट किया। जिसके बाद से ही पूरे देश में इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई। मानवाधिकार और भारतीय नागरिकों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार से सवाल पूछे जाने लगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को अपना डियर फ्रेंड बताने वाले प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा जाने लगा। लेकिन इस वीडियो के पीछे का सच आपको हैरान कर देगा। इस रिपोर्ट के जरिए आपको बताते हैं कि अमेरिका ने इन भारतीय नागरिकों को हथकड़ियां क्यों बांधी। अमेरिका में हथकड़ियों को लेकर क्या कानून है। 

इसे भी पढ़ें: India-US defence talks: 10 साल के ‘फ्रेमवर्क’ पर करेंगे काम, भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के बीच राजनाथ सिंह ने की ट्रंप से मंत्री से बात

दरअसल, आरोप है कि इनमें से कुछ भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका में घुसे थे और कुछ वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिका की अथॉर्टी ने इन्हें जंजीरें पहनाई, हथकड़ी लगाई और देश से निकाल दिया। ये सभी अब भारत आ चुके हैं। मगर जैसे ये सभी भारत पहुंचे तो विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभी के कहा कि ये भारतीयों का अपमान है। कई नेता तो सहानुभूति बटोरने के लिए अमेरिका का कानून तोड़ने वाले इन लोगों से मिलने के लिए पहुंच गएं। आपतो बता दें कि इन सभी लोगों ने अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने के लिए जो किया था वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इनमें से कईयों ने तो उफनती नदियों और भयानक जंगलों को पार कर अमेरिका में दस्तक दी थी। खुद इन्हीं लोगों ने बताया कि कहीं कहीं पर तो उनसे गनप्वाइंट पर वसूली तक की जाती है। लात घूंसे भी खाने पड़ते हैं। लेकिन तमाम मुश्किलों को पार कर ये डंकी रूट से अमेरिका पहुंचते हैं। लाखों रुपए खर्च करते हैं और कई रास्ते में ही मर जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: दुश्मन न करे दोस्त ने जो...का चुप साध रहा बलवाना, ट्रंप की इस हरकत ने क्या मोदी की Great Grand US Visit की चमक को किया फीका?

अब आपको जरा भारत की कहानी से रूबरू करवाते हैं। बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या से भारत इन दिनों दो चार हो रहा है। जिस तरह से बांग्लादेशी कानून तोड़ रहे हैं। उसी तरह से इन लोगों ने अमेरिका का कानून तोड़ा। अमेरिका की नजरों में हथकड़ी लगाकर भेजे गए सभी अप्रवासी अपराधी हैं। इन्हें वो चाहे तो जेल में भी डाल सकता था। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी अथॉरिटी ने सिर्फ पुरुषों को बांधा था। महिलाओं और बच्चों को नहीं। दावा ये भी किया जा रहा है कि शौच के वक्त इनकी हथकड़िया खोल दी गई थी। अमेरिका में हथकड़ियों को लेकर कानून भारत से बिल्कुल अलग है। अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों को अधिकार है कि वो वैध रूप से गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को हथकड़ी पहना सकती है। जिससे वो भागे नहीं और किसी को नुकसान न पहुंचा सके। ये अमेरिका का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है। एक्सपर्ट का मानना है कि विमान में कोई अनहोनी घटना न इसलिए इन सभी को हथकड़ियां पहनाई गई थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक अपराध चाहे छोटा हो या बहुत बड़ा पुलिस अधिकारी अपराधी को हथकड़ी पहना सकते हैं। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi   

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़