यूक्रेन संकट पर भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा अमेरिका: बाइडन

America
बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या भारत रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है। ऐसा समझा जा रहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर भारत और अमेरिका का रुख समान नहीं है।

वाशिंगटन|  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के सैन्य अभियान के बाद यूक्रेन संकट पर अमेरिका भारत के साथ विचार-विमर्श करेगा।

बाइडन ने यूक्रेन संकट पर व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम (यूक्रेन संकट पर) भारत के साथ विचार-विमर्श करेंगे।’’

बाइडन से सवाल किया गया था कि क्या भारत रूसी हमले पर अमेरिका के साथ पूरी तरह खड़ा है। ऐसा समझा जा रहा है कि यूक्रेन संकट को लेकर भारत और अमेरिका का रुख समान नहीं है।

रूस के साथ भारत की पुरानी और समय की कसौटी पर खरी उतरी मित्रता रही है। अमेरिका के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी पिछले डेढ़ दशक में अभूतपूर्व गति से बढ़ी है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़