अमेरिकी के फ्लोरिडा में बैंक में हुई गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

american-shot-dead-in-florida-five-people-die
[email protected] । Jan 24 2019 10:41AM

अभी हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी की इस घटना की जांच जारी है। आपदा नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार अमेरिका में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है।

मियामी (अमेरिका)। फ्लोरिडा में सेब्रिंग स्थित एक बैंक में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रमुख कार्ल होगलुदं ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कम से कम पांच लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है।’ उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सेब्रिंग निवासी 21 वर्षीय युवक के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़ें- इमरान से मुलाकात के दौरान पाक सीनेटर के सुरक्षा कर्मी की मौजूदगी से पाक सीनेट ख़फा

अभी हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी की इस घटना की जांच जारी है। आपदा नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के अनुसार अमेरिका में गोलीबारी और हिंसा की घटनाओं में तेजी आई है। इस प्रकार की घटनाओं में 2017 में करीब 40,000 लोगों की मौत हुई है। 

इसे भी पढ़ें- अमेरिका बढ़ते जटिल और अनिश्चित माहौल का सामना कर रहा है: कोट्स

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़