अफगानिस्तान में वीजा लेने आए नागरिकों के बीच मची भगदड़, 11महिलाओं की हुई मौत

अफगानिस्तान में वीजा

अफगानिस्तान में वीजा लेने आए लोगों में भगदड़ होने के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। गवर्नर अताउल्ला खोग्यानी ने कहा कि पूर्वी नंगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के वास्ते वीजा लेने के लिए एक स्टेडिम में आए लोगों में से 13 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

काबुल। देश से बाहर जाने के वास्ते वीजा लेने के लिए बुधवार को एक स्टेडियम में इंतजार कर रहे हजारों अफगान नागरिकों में भगदड़ मच गई जिससे कम से कम 11 महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गवर्नर अताउल्ला खोग्यानी ने कहा कि पूर्वी नंगरहार प्रांत में पाकिस्तान जाने के वास्ते वीजा लेने के लिए एक स्टेडिम में आए लोगों में से 13 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और बाइडेन के बीच बंटा अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा हिंदू समुदाय! 3 नवंबर को होगा फैसला

उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से ज्यादातर वृद्ध थे। एक अन्य घटना में उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के हमले में कम से कम 34 अफगान पुलिस कर्मी मारे गए। एक स्थानीय अस्पताल के अधिकारी ने यह जानकारी दी। तखार प्रांत के मुख्य अस्पताल के निदेशक रहीम बाखिश दानिश ने कहा कि हमले में आठ अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़